फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A worker from Punjab died after his bike hit with a bus near Baddi's Lakkar depot

सड़क हादसे में रोपड़ जिले के कामगार की मौत

Sun, 24 Apr 2022 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला(सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर लक्कड़ डिपो के समीप एक खड़ी बस से टकराने से बाइक चालक की मौत हो गई। नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार एचआरटीसी की एक बस लक्कड़ डिपो के समीप सड़क किनारे खड़ी थी। शनिवार देर शाम पंजाब रोपड़ जिले के मरिंडा तहसील के भागोवाल गांव का 35 वर्षीय युवक मनजीत सिंह बाइक पर कंपनी से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह लक्कड़ डिपो पहुंचा तो खड़ी बस के पिछले हिस्से से टकरा गया जिससे वह बेहोश हो गया। वहां से निकल रहे लोगों ने बरोटीवाला पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी निक्का राम ने घायल मनजीत सिंह को बद्दी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि यह हादसा बाइक चालक की लापरवाही से हुआ। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed