Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A shopping complex will be built near Mohan Park; officials should complete all formalities soon.

Solan News: मोहन पार्क के पास बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स, सभी औचारिकताएं जल्द पूरी करें अधिकारी

Tue, 23 Dec 2025 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
पंचायत समिति सोलन की त्रैमासिक बैठक में अध्यक्ष ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पंचायत समिति सोलन की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास कार्याें समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मोहन पार्क के पास पंचायत समिति के शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में संबंधित कर्मचारियों को शॉपिंग कांप्लेक्स से संबंधित कागजों को जल्द तैयार करने और औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए भी कहा। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति के अध्यक्ष भीम सिंह ने की। इस दौरान कार्रवाई का संचालन खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा ने की। बैठक के दौरान पंचायत समिति की दिवंगत कर्मचारी प्रेमा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद पिछली बैठक की कार्यवाही को सदन की ओर से सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। पिछले तीन माह के आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विभिन्न विभागों की ओर से संबंधित योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत दी। पंचायत समिति के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। पंचायत समिति के तहत 11,66,884 रुपये के कार्यों के संशोधन को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त वित्त वर्ष 2024-25 के टाइड ग्रांट के तहत 15,23,625 रुपये के कार्यों की अदायगी के लिए भी समिति की ओर से मंजूरी प्रदान की गई। वहीं, बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी ने तकनीकी सहायकों को निर्देश दिए कि पंचायत समिति से संबंधित कार्यों को निर्धारित समयावधि में शीघ्र पूर्ण करें। बैठक में अध्यक्ष ने सदन को धन्यवाद किया। सभी सदस्यों की ओर से किए गए कार्याें के बारे में सराहना भी की गई। इस मौके पर उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, सदस्य भानु शर्मा, ललिता चोपड़ा, कुमारी किरण, काली राम, अंजना, अमर परिहार, वीणा, समिति व पंचायत निरीक्षक नितेश भाटिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed