{"_id":"6aafd0fd79222dd38e0cabc1","slug":"a-massive-surge-of-faith-witnessed-on-the-final-day-of-the-subathu-gugga-madi-fair-solan-news-c-176-1-sln1014-179532-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सुबाथू गुग्गा माड़ी मेले के अंतिम दिन उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सुबाथू गुग्गा माड़ी मेले के अंतिम दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
Mon, 21 Sep 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
सुबाथू के गुग्गा माड़ी मंदिर में गुग्गा महाराज के दर्शनों के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु गण । स्र
14 जीटीसी के डिप्टी कमांडेंट ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक दंगल का किया शुभारंभ।
छुट्टी के दिन मेलार्थियों की भारी भीड़ से पूरी तरह पैक रहा सुबाथू
झूलों और खरीदारी का लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ, दुकानदारों ने सेल लगाकर की भारी बिक्री।
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। ऐतिहासिक छावनी क्षेत्र सुबाथू में आयोजित वार्षिक गुग्गा माड़ी मेले के अंतिम दिन रविवार को आस्था और उत्साह का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। साप्ताहिक अवकाश होने के कारण मेले में सोलन और आसपास के क्षेत्रों से इतनी भारी संख्या में लोग पहुंचे कि पूरे सुबाथू बाजार और मेला परिसर में तिल धरने की भी जगह नहीं बची। सुबह से ही श्रद्धालु गुग्गा माड़ी मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर गुग्गा महाराज जी के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
मेले के अंतिम दिन 14 जीटीसी के डिप्टी कमांडर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेला परिसर पहुंचने पर प्रबंधकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने पवित्र गुग्गा माड़ी में जाकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत, उन्होंने मेले के मुख्य आकर्षण पारंपरिक दंगल (कुश्ती) का विधिवत शुभारंभ किया। दंगल में विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए, जिसका दर्शकों ने भारी संख्या में तालियां बजाकर आनंद लिया।
रविवार की छुट्टी होने के कारण मेले में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। मेला परिसर में लगे विभिन्न प्रकार के बड़े और छोटे झूलों का आनंद लेने के लिए लोगों में भारी क्रेज देखा गया। महिलाओं और बच्चों ने झूलों का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
मेले के अंतिम दिन बाजारों में जमकर आर्थिक गतिविधियां भी हुईं। मेलार्थियों ने घरेलू सामान, कपड़े, खिलौने और पारंपरिक मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने भी मेले के आखिरी दिन का लाभ उठाने के लिए विशेष सेल लगा रखी थी, जिसके चलते विभिन्न प्रकार के सामानों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार पूरे मेले के दौरान मौसम पूरी तरह साफ रहा, जिससे इंद्र देव का पूरा सहयोग मिला और मेला बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।