{"_id":"6a4ceebc24d1c612c40bb832","slug":"a-bridge-will-be-constructed-from-jagatkhana-to-dhang-nichli-tender-filing-begins-tomorrow-solan-news-c-176-1-ssml1044-173411-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जगातखाना से ढांग निचली तक बनेगा पुल, कल से भरेंगे टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जगातखाना से ढांग निचली तक बनेगा पुल, कल से भरेंगे टेंडर
विज्ञापन
20 जुलाई तक जमा होंगी निविदाएं
सरकार ने पीडब्ल्यूडी को दो करोड़ रुपये किए जारी, छह करोड़ खर्च होने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। चिकनी खड्ड पर जगातखाना से निचली ढांग को जोड़ने वाले पुल के निर्माण के लिए सरकार ने टेंडर प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। 9 से 20 जुलाई तक ठेकेदार टेंडर भर सकते हैं। इसके बाद टेंडर खोले जाएंगे और पुल निर्माण शुरू होगा।
नालागढ़ की ढांग निहली पंचायत के जगातखाना–निचली ढांग सड़क पर चिकनी खड्ड पर 75.5 मीटर स्पैन के पुल का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसके लिए दो करोड़ की पहली किस्त स्वीकृत की है।
पिछले वर्ष दिसंबर में आयोजित रेडक्रॉस मेले में मुख्यमंत्री ने नालागढ़ का दौरा किया था। इस दौरान लोगों ने जगातखाना से निचली ढांग तक पुल बनाने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण की घोषणा की थी। पुल के लिए मिट्टी परीक्षण (सॉयल टेस्ट) का काम हो चुका है। अब लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। 9 से 20 जुलाई तक ठेकेदार निविदाएं जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
जगातखाना-निचली ढांग सड़क पर पुल निर्माण जल्द शुरू होगा। 20 जुलाई तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुल के निर्माण पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
-परवेश, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग