{"_id":"133-56090","slug":"Solan-56090-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनों के सम्मुख मेरा मोहन होगा... पर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनों के सम्मुख मेरा मोहन होगा... पर झूमे श्रोता
Solan
Updated Mon, 01 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। हाउसिंग बोर्ड बद्दी फेस-3 में मां भगवती के जागरण में नन्हें कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
मां भगवती के इस जागरण में नन्हें कलाकार स्नेहा व अभिमन्यु ने अपनी मधुर आवाज से मां भगवती क ी भेंटे प्रस्तुत कर श्रोताओं को काफी समय तक बांधे रखा। जगराता संचालक लाला छबील दास गर्ग ने बताया कि नन्हें कलाकारों ने नैनों के सम्मुख मेरा मोहन होगा, जगमग जागे जोत तुम्हारी, तरेगी नैया बिन ही पानी के, करती है मईया शेर सवारी आदि भजनों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं चीका मंडी गौशाला से आए कलाकार चावला एंड पार्टी ने मइया सानु ला चरणां दे नाल, मां के द्वारे होती है मुरादें पूरी, सानू ला चरणा दे नाल, मेरी दाती बड़ी दया आदि गीतों से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके अलावा जगराता पार्टी ने जागरण के दौरान झांकियां निकाली। इसमें भगवान श्री कृष्ण व राधा, त्रिशूल धारी भगवान भोले नाथ, साई बाबा व गणेश की झांकियां निकालकर श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। चावला एंड पार्टी के कलाकारों ने मां तारा रानी की कथा प्रस्तुत की। मां भगवती के प्रसाद के साथ सुबह 6 बजे मां भागवती के जागरण को अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर बद्दी के एसपी जी शिवा कुमार, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य चौधरी मदन लाल, पार्षद संजीव, पवन गर्ग, श्याम गर्ग, तरसेम गोयल, सुशील बंसल, राजेश गोयल, हितेश, राजिंंद्र, भूपिद्र पप्पी, दानी गिरी जी महाराज व श्याम मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दिखाई।
फोटो हाउसिंग बोर्ड में मां भगवती के जागरण में मां की महिमा का गुणगान करते नन्हें कलाकार