फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   हरिपुर मेले के लिए तैयारियां पूरी

हरिपुर मेले के लिए तैयारियां पूरी

Sun, 12 Jan 2014 05:50 AM IST
Solan
Solan Updated Sun, 12 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
हरिपुर मेले के लिए तैयारियां पूरी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। क्षेत्र के पवित्र धार्मिक स्थल हरिपुर में लोहड़ी मेले के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पहली बार वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। बद्दी और बरोटीवाला की ओर से सभी वाहन सतीवाला और मझोटू हो कर जाएंगे, वहीं वापसी में वाया कोटला ही आएंगे।

वाहन को खड़ा होने के लिए दो अस्थायी स्टैंड बनाए गए हैं जिसमें एक बस स्टैंड गुरुद्वारा से पहले और दूसरा पट्टा रोड पर बनाया गया। पट्टा की ओर से आने वाली किसी भी वाहन को वाहन मझोटू नहीं आने दिया जाएगा। सभी वाहन वाहन वाया कोटला हो कर बद्दी और बरोटीवाला के लिए आएंगे। मार्ग तंग होने के चलते पुलिस ने बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है। मेला शनिवार शाम से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा। मेले के यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बरोटीवाला पुलिस ने थाना प्रभारी क्षमादत्त के नेतृत्व में एक बैठक कर इस बार वन वे ट्रैफिक करने का फैसला लिया गया। पांच दिन तक चलने वाले इस मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के तीस जवानों को तैनात किया गया है। एएसआई सतबीर सिंह को मेला प्रभारी लगाया गया। एएसआई नीलम को गुरुद्वारा प्रभारी व एएसआई मुख्तयार सिंह को यातायात प्रभारी बनाया गया। वहीं सर्वधर्म मंदिर को दूधिया रोशनी से सजाया गया है। बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। भंडारा लगाने वाले को भी उचित स्थान प्रदान किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि यह मेला इस क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला है, इस मेले में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत दूर-दूर से लोग बाबा के दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed