फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कार का शीशा तोड़ उड़ाए 1.40 हजार

कार का शीशा तोड़ उड़ाए 1.40 हजार

Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
Solan
Solan Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़ उड़ाए 1.40 हजार
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बीबीएन क्षेत्र में तीन दिन में दो कारों के शीशे तोड़ कर चोर लाखों रुपये की नगदी उड़ा चुके हैं। शनिवार को चोरों ने एक बार फिर से शहर में दिनदिहाड़े एक टायर पंचर की दुकान पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर नोटों और जरूरी कागजातों से भरी अटैची उड़ा ली।
प्रभावित के मुताबिक अटैची में करीब एक लाख चालीस हजार की रकम, एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे। वारदात इतनी तेजी से हुई कि वहां मौजूद टायर पंचर वाला भी चोर को पकड़ नहीं सका। वाहनों के शीशे तोड़कर बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। हिमुडा के ठेकेदार संजय कुमार पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी पंचकूला ने अपनी गाड़ी एचपी 12 बी-4343 का टायर पंचर होने पर टायर ठीक करवाने के लिए गाड़ी को पेट्रोल पंप के सामने पंक्चर की दुकान पर खड़ा किया। स्वयं वह साथ लगती नाई की दुकान पर बाल कटवाने चला गया। वह अभी दुकान पर पहुंचा ही नहीं था कि पीछे से पंचर लगाने वाले ने आवाज लगाई कि उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर बैग लेकर भाग गया। जब तक वह चोर के पीछे भागने की सोचता चोर माल लेकर गायब हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
एसपी अरुल कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर भेज दी गई है। पूरा क्षेत्र को सीज कर दिया गया है। साथ लगते पड़ोसी राज्यों की चौकी व थानों को भी सूचित करने के साथ-साथ सीमावर्ती चोर रास्तों पर भी पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपनी गाड़ियों में नकदी व अन्य जरूरी कागजात न रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed