फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शिक्षा को रोजगार से जोड़ने का मंत्र दे गए प्रणव दा

शिक्षा को रोजगार से जोड़ने का मंत्र दे गए प्रणव दा

Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
Solan
Solan Updated Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शनिवार को बद्दी के कालू झिंडा स्थित महाराजा अग्रसेन विवि का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा को रोजगार से जोड़ने का मंत्र भी दिया। पौने 11 बजे राष्ट्रपति शिमला से हेलीकाप्टर से कालूझिंडा हेलीपेड पर उतरे। वहां से गाड़ी से सभा स्थल पहुंचे। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल उर्मिला सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली भी उनके साथ आए। विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल आधा घंटे पहले पहुंच गए थे। राष्ट्रपति ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उसके बाद उन्होंने विवि का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने बीस मिनट तक संबोधन कर शिक्षा को रोजगार से जोड़ने की बात कही। ठीक 12 बजे राष्ट्रपति संबोधन समाप्त करते हुए वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक नालागढ़ केएल ठाकुर, नाहन विधायक राजीव बिंदल, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, चौधरी लज्जाराम, लखविंद्र राणा, नप अध्यक्ष मदन चौधरी, जिप सदस्य परमजीत सिंह पम्मी, प्रेम सागर गोयल, मनोज सिंगल, प्रो. एसपी बंसल, पार्षद संजीव कुमार, विक्रम बिंदल, विनोद खन्ना, लायक राम चौधरी, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
तकनीकी शिक्षा पर सरकार का ध्यान : वीरभद्र
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। शिक्षा को सक्षम बनाने के लिए केवल सरकारी प्रयास ही काफी नहीं है। निजी क्षेत्र का सहयोग भी जरूरी है लेकिन शिक्षा में गुणवत्ता की शर्त के साथ किसी भी निजी संस्थान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

---
तभी भारत बनेगा विश्व गुरू : धूमल
विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिमाचल की शिक्षा में महाराजा अग्रसेन विवि जुड़ गया है। किसी भी व्यक्ति, राष्ट्र तथा समाज के सामने चुनौतियां आती हैं। यह उसकी योग्यता पर निर्भर करता है कि चुनौतियों का सामान किस प्रकार से करें। हमारे देश में जनसंख्या की समस्या है। आने वाली युवा पीढ़ी को अगर हम शिक्षित बना कर युवा शक्ति का प्रयोग करें तो भारत विश्व गुरू बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नालंदा, तक्षशिला के समान बनेगा एयू : गर्ग
इससे पूर्व विवि के कुलपति नंद किशोर गर्ग ने राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी की महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, विवेकानंद तथा रामकृष्ण परमहंस से तुलना की। उन्होंने अग्रसेन ट्रस्ट की ओर से चलाई जा रहे शिक्षण संस्थानों की जानकारी दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले दस वर्षों में हिमाचल के इस विवि को नालंदा तथा तक्षशिला के समकक्ष पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

---
रिमोट से नहीं हटा पर्दा
बद्दी (सोलन)। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जब रिमोट से पर्दा हटाकर विधिवत रूप से शुभारंभ करने लगे तो पर्दा नहीं हटा। कई बार रिमोट के बटन दबाए गए लेकिन जब यह नहीं चला तो विवि के कर्मचारियों ने हाथ से ही विवि शुभारंभ स्टोन से पर्दा हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed