Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agitation by workers

Solan News: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कामगारों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अप्रैल में दिहाड़ी बढ़ाई गई, नहीं मिला बढ़ा हुआ पैसा
विज्ञापन

साढ़े पांच घंटे चला प्रदर्शन, महाप्रबंधक के समझाने पर काम पर लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में एक निजी उद्योग में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कामगारों ने प्रदर्शन किया और करीब साढ़े पांच घंटे तक काम बंद रखा। इस दौरान कंपनी के कामगारों ने कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की।
सुबह 8 बजे कंपनी में कामगार गेट पर एकत्रित हो गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश सरकार ने कामगारों की दिहाड़ी बढ़ा दी है लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से उन्हें बढ़े हुए पैसे के साथ वेतन नहीं दिया जा रहा है। सैकड़ों कामगार कंपनी के गेट पर प्रदर्शन करते रहे। बाद में कंपनी के प्रबंधकों ने उन्हें समझाया लेकिन कामगार अपनी मांग पर अड़े रहे। कामगार का आरोप था कि अप्रैल में सरकार ने कामगारों की दिहाड़ी बढ़ाई है लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक उन्हें बढ़ी हुई दिहाड़ी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

इस बीच कंपनी के महाप्रबंधक अरुण कुमार ने कामगारों को बताया कि सरकार ने जो वेतन बढ़ाया है उसकी अधिसूचना उनके पास नहीं आई है। जैसे ही अधिसूचना आती है तो उन्हें बढ़े हुए वेतन का एरियर समेत पैसा उनके खाते में जमा कराया जाएगा। इस बारे में कंपनी की ओर से गेट पर नोटिस लगाया गया। उसके बाद कामगारों ने अपनी हड़ताल को बंद किया और काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed