फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जगदीश की मौत से क्षेत्र में छाया मातम

जगदीश की मौत से क्षेत्र में छाया मातम

Mon, 20 Aug 2012 12:00 PM IST
Solan
Solan Updated Mon, 20 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। सूरजपुर पंचायत के टिपरा निवासी मृतक जगदीश (25) की अचानक हुई मौत से क्षेत्र में मातम छा गया है। जगदीश अपनी नव विवाहित पत्नी व विधवा मां को छोड़ गया है। बचपन में पिता का साया सिर से उठने के बाद जगदीश का पालन पोषण उसके बड़े भाई राज कुमार ने टेंपू चला कर किया था। दो वर्ष पूर्व जगदीश बिजली बोर्ड के ठेकेदार के पास दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के पद पर तैनात हुआ।
आठ माह पूर्व जगदीश का कालका की युवती से विवाह हुआ था। युवती के पेट में चार माह का गर्भ पल रहा है। लेकिन बच्चा होने से पहले ही जगदीश गर्भ में पल रहे बच्चे को छोड़ कर चला गया है। बिजली बोर्ड के ठेकेदार के पास काम करने वाले दैनिक भोगी कर्मी हाकम सिंह, सुशील, जसवंत, सतपाल, कृष्णपाल सुशील, अनिल, प्रेमचंद, रविंद्र, सुनील, संजय व विजय ठाकुर ने बताया कि वह पिछले दो वर्ष से बिजली बोर्ड में ठेकेदार के पास कार्यरत है, लेकिन उनका कहीं पर कोई रिकार्ड नहीं है। सभी दैनिक भोगी कर्मचारियों की ईएसआई सुविधा शुरू करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखी, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ठेकेदार के पास हेल्पर का कार्य खंभे पर चढ़ने का नहीं है, लेकिन नौकरी से हटाने के नाम पर हेल्परों को खंभे पर चढ़ाया जा रहा है। खंभे पर चढ़ाने के बाद भी लापरवाही बरती गई, जिससे जगदीश को हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, जिला परिषद सदस्य परमजीत सिंह पम्मी, भटोली कला पंचायत के प्रधान अच्छर पाल, सूरजपुर पंचायत के प्रधान लक्ष्मण चौधरी, बरोटीवाला के प्रधान रामरतन चौधरी, मधाला के माधो राम मेहता, पूर्व प्रधान श्याम लाल मेहता, कालू झिंडा की प्रधान राज कुमारी ने जगदीश के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed