{"_id":"27778","slug":"Solan-27778-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली से पूछताछ को मोहाली पुलिस सोलन पहुंची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली से पूछताछ को मोहाली पुलिस सोलन पहुंची
Solan
Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जापानी पिस्टल के साथ गिरफ्तार नेपाली युवक से पूछताछ के लिए मोहाली पुलिस सोलन पहुंची। हवाई फायर करने के आरोप में युवक पर मोहाली थाना में केस दर्ज है। यही नहीं चोरी और स्नैचिंग के मामले में भी वो वांटेड चल रहा है। युवक को भगौड़ा करार दिया गया है। जांच के दौरान सोलन पुलिस ने यह खुलासे किए हैं। इसकी पुष्टि एसपी हरदेश बिष्ट ने की।
उन्होंने कहा कि पुलिस मामले तह तक इस पूरे मामले की जांच की रही है। अमर सिंह उर्फ सन्नी पुत्र इंद्र सिंह निवासी नेपाली को पुलिस ने वीरवार देर रात गिरफ्तार किया था। वे सफेद स्विफ्ट कार पर सवार था। वीरवार शाम सपरून पोस्ट आफिस के समीप सफेद स्विफ्ट डिजाइर कार ने आटो को टक्कर दे मारी। इसके बाद वह पकड़ में आया। कार के डैश बोर्ड के ऊपर नीली बत्ती रखी थी। उसके पास से जापानी पिस्टल और दो राउंड जिंदा कारतूस पकड़े थे। पुलिस ने भादसं की धारा 25/54/59 सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन