{"_id":"27773","slug":"Solan-27773-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन सोलन में मनाया वन महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन सोलन में मनाया वन महोत्सव
Solan
Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। पुलिस लाइन सोलन में वन महोत्सव मनाया गया। इसमें वन मंडल अधिकारी सोेलन अशोक चौहान, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हेमंत कुमार, लायन क्लब के प्रधान हितेंद्र सिंह पंवर व क्लब के अन्य सदस्यों सहित जिला सोलन के कई पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक जिला सोलन ने दी।
उन्होंने बताया कि वन महोत्सव के अवसर पर वन विभाग ने विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधे उपलब्ध करवाए जिन्हें पुलिस लाईन में स्थित सिद्धेश्वरी मंदिर परिसर से आरंभ करते हुए पुलिस लाइन के पूरे परिसर में लगाया गया। सभी थाना स्तर पर भी वन महोत्सव मनाया गया। वहीं पुलिस थाना कसौली में भी पौधा रोपण किया गया, जिसमें देवदार, आंवला, बेहड़ा जामुन, और अनार आदि के पौधे थाना परिसर के आस पास लगाए। यह जानकारी कसौली थाना के एएसआई रत्न चंद ने दी उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हरि सिंह, मुंशी राकेश कुमार, हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, संदीप कुमार, आरक्षी उमा दत्त शर्मा, अनिल कुमार, सुनील व चांदी राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
