फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   93,831 in Nalagarh by-election voters will use their vote

Solan News: नालागढ़ उपचुनाव में 93,831 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

Fri, 05 Jul 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 05 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
504 जवान और 570 अधिकारी व कर्मचारी किए गए हैं नियुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि नालागढ़ उपचुनाव में 93,831 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें से 47,953 पुरुष और 45,875 महिलाएं व तीन अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 121 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनके सुचारू कार्यान्वयन के लिए 14 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

उपचुनाव के लिए चार मॉडल पोलिंग स्टेशन और दो ग्रीन पोलिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं और 18 बूथ क्रिटिकल श्रेणी में हैं। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के सफल संचालन के लिए 504 जवानों की तैनाती की गई है और 570 अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे, जबकि 13 जुलाई को नालागढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में मतगणना होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed