फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   91884 voters to cast for their legislator in Arki by-poll

वोट की ‘चोट’ से 91884 मतदाता आज चुनेंगे अपना विधायक

Fri, 29 Oct 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
91884 voters to cast for their legislator in Arki by-poll
91884 voters to cast for their legislator in Arki by-poll
सोलन। वोट की ‘चोट’ से अर्की हलके के मतदाता शनिवार को अपना विधायक चुनेंगे। 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर को 91884 मतदाता अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करेंगे। उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अर्की हलके के सभी 132 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

उपचुनाव में 91884 मतदाताओं में से 46483 पुरुष और 45401 महिला मतदाता हैं। इनमें 1773 मतदाता 80 साल से अधिक आयु वर्ग के हैं। कुल मतदाताओं में 15 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं जबकि 90 से 99 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 224 है। 80 से 89 वर्ष के मध्य कुल मतदाताओं की संख्या 1534 है।
विज्ञापन

50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में 908 दिव्यांग मतदाता हैं। मतदान सुबह आठ से शुरू होकर शाम छह बजे तक निर्धारित किया गया है। निष्पक्ष मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में 132 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। भारत के निर्वाचन आयोग और कोविड-19 निर्देशों के अनुरूप 22 सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान से पहले मॉक पोल होगा : डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्र क्रिटिकल और 41 वलनरेबल घोषित किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और 12 सेक्टर अधिकारी तैनात किए हैं। 11 सूक्ष्म पर्यवेक्षक भी तैनात हैं। उपचुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले भारत निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का पालन कर मॉक पोल किया जाएगा। इसके लिए उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed