{"_id":"5bcc8bb2bdec226d0679c4ee","slug":"91540131762-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने नौणी विवि में परीक्षा हॉल का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने नौणी विवि में परीक्षा हॉल का किया शुभारंभ
Updated Sun, 21 Oct 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के परीक्षा हॉल का लोकार्पण रविवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर किया। इसका निर्माण 2.75 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस परीक्षा हॉल में 540 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता के अतिरिक्त स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए दो प्रयोगशालाओं सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
इस मौके पर सीएम ने विश्वविद्यालय में मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स स्टेडियम की आधारशिला भी रखी। इसके निर्माण पर 1.21 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। स्टेडियम में एक पवेलियन भवन के साथ बैठने की व्यवस्था और अन्य अधोसंरचना सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की ओर से विकसित नर्सरियों का अवलोकन किया और इसमें गहरी रुचि दिखाई। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, विधायक डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचसी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन