फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अश्वनी खड्ड से सप्लाई बंद, गिरि योजना के सहारे सोलन शहर

अश्वनी खड्ड से सप्लाई बंद, गिरि योजना के सहारे सोलन शहर

Sat, 21 Jul 2018 08:08 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
अश्वनी खड्ड से पानी की सप्लाई बंद, गिरि के सहारे शहर
विज्ञापन

बारिश के मौसम में गाद के चलते अश्वनी योजना से पानी नहीं हो पा रहा लिफ्ट
सोलन शहर में बढ़ता जा रहा है पेयजल संकट
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर में दिनोंदिन पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। बारिश के चलते अश्वनी खड्ड से पानी लिफ्ट न होने से अब सोलन शहर गिरि योजना पर टिका है। बताया जा रहा है कि बरसात के चलते नदी में आई गाद के कारण अश्वनी खड्ड से पानी की लिफ्टिंग नहीं हो पा रही है। नगर परिषद को पूरा पानी न मिलने से अब शहर में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से गिरी और अश्वनी पेयजल योजनाओं से कमेटी को 12 से 13 लाख गैलन पानी ही मिल पा रहा है। बरसात के मौसम में अब शहर वासियों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पेयजल योजनाओं से पानी की पर्याप्त सप्लाई न होने से लोग परेशान हैं। नगर परिषद सोलन शहर में चौथे दिन पानी दे रहा है। नगर परिषद के अनुसार दो पेयजल योजनाओं से उन्हें बहुत कम पानी मिल रहा है जिस कारण पानी वितरण में दिक्कत आ रही है। कुछ दिनों पहले दोनों पेयजल योजनाओं से पानी लिफ्ट नहीं हो पाया था। गिरि योजना के सहारे ही लोगों को पानी दिया जा रहा है। अश्वनी खड्ड से पानी की स्पलाई बहुत कम हो रही है। शहर में लोगों को पानी न मिलने से दिक्कतें हो रही हैं। यदि आने वाले दिनों में ऐसे ही बरसात होती रही तो सोलन में पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा। योजनाओं से 12 से 13 लाख गैलन पानी की सप्लाई
बरसात में गाद ने पानी की सप्लाई को रोक दिया है। शहर में प्रतिदिन 20 लाख गैलन पानी की आवश्यकता होती है लेकिन इन दिनों कमेटी को केवल 12 से 13 लाख गैलन पानी ही मिल पा रहा है जो शहर की जनसंख्या के मुताबिक बहुत कम है।
विज्ञापन

नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि अश्वनी खड्ड बहुत कम पानी लिफ्ट हो पा रहा है। गाद के चलते पानी लिफ्ट करने में दिक्क्त आ रही हैं। गिरि से भी पानी की सप्लाई कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed