फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जिले में जीवीके ने 5 कर्मचारी बर्खास्त

जिले में जीवीके ने 5 कर्मचारी बर्खास्त

Tue, 03 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
जिले में जीवीके ने 5 कर्मचारी बर्खास्त
सोलन। सोलन में राष्ट्रीय एंबुलेंस स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने के बाद अब जीवीके ने राजस्थान के 10 एमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन के साथ 2 पायलट जिले में तैनात किए गए है। यह कर्मचारी रात के समय में लोगों को आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे। गौर रहे कि 108 कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद अस्पताल तक लोगों का पहुंचना मुश्किल हो रहा है। दिन के समय होमगार्ड व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला हुआ है। सोमवार को भी 108 ने सोलन में 30 के करीब आपातकालीन मामलों को निपटाया जबकि 11 मरीजों को आरबीएफ की गाड़ियों में घर छोड़ा गया है। राजस्थान से आए ईएमटी व पायलट सोलन में रात्रि के समय होमगार्ड के चालकों के साथ ड्यूटी पर रहेंगे। सोलन में हड़ताल पर गए राष्ट्रीय एंबुलेंस स्टाफ के कर्मचारियों में से कंपनी ने 5 लोगों को बर्खास्त कर दिया है। कंपनी द्वारा बर्खास्त किए इन कर्मचारियों में 2 ईएमटी के साथ 3 पायलट शामिल हैं। हड़ताल पर गए स्टाफ के 3 कर्मचारियों ने वापस ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।
विज्ञापन


होमगार्ड दे रहे हैं सेवाएं
राष्ट्रीय एंबुलेंस स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने के बाद वाहनों को चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग होमगार्ड चालकों के साथ अपने विभाग के चालकों की सेवाएं ले रहा है। यह कर्मचारी दिन के समय में अपनी सेवाएं एंबुलेंस में मुहैया करवा रहे हैं। साथ ही आरबीएफ के डॉक्टरों व फार्मासिस्ट सेवाएं दिन के समय में दे रहे हैं।
विज्ञापन


108 के लिए की जा रही हैं नई भर्तियां
जिला प्रभारी जीवीके सोलन रजनीश पाल ने कहा कि जिला सोलन के लिए 108 में नए लोगों की कंपनी भर्ती कर रही है। उन्होंने बताया की अभी तक कंपनी के द्वारा 50 नई भर्तियां की जा चुकी हैं। हड़ताल पर गए जिला के 5 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed