{"_id":"5ad0bc584f1c1b652c8b4581","slug":"91523629144-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारियां अल्यौण दानोघाट सड़क होगी पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारियां अल्यौण दानोघाट सड़क होगी पक्की
Updated Fri, 13 Apr 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
road
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को कच्चे मार्ग के दुख झेलने से निजात मिलने वाली है। नालागढ़ से बारियां तक तीन किलोमीटर मार्ग पक्का होने के उपरांत बारियां से अल्यौण दानोघाट तक 13 किलोमीटर कच्ची सड़क को पक्का करने के लिए लोक निर्माण विभाग नालागढ़ मंडल ने 9.60 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए नाबार्ड को भेज दी है। स्वीकृति मिलते ही इस कच्चे मार्ग को पक्का कर दिया जाएगा। इस मार्ग पर अल्यौण खड्ड में 24 मीटर स्पैन का एक नया पुल भी बनाया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को पिछले कई सालों से खस्ताहाल सड़क से हो रही परेशानी से निजात मिलने वाली है। नाबार्ड के तहत जहां यह मार्ग पूरी तरह पक्का बनाया जाएगा, वहीं एक नया पुल भी निर्मित होगा। ताकि यह मार्ग पूरी तरह से दुरूस्त बन सके। इस मार्ग के पक्का बन जाने से क्षेत्र की हजारों की आबादी लाभान्वित होगी। जब से यह मार्ग बना है, तब से इसकी नाबार्ड के माध्यम से मात्र तीन किलोमीटर मार्ग ही पक्का हो सका है। शेष 13 किलोमीटर कच्चा मार्ग होने के कारण लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। खासतौर पर बरसात के दिनों में लोगों को भारी परेशानी होती है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए जहां मार्ग पक्का किया जाएगा, वहीं लोनिवि द्वारा इस मार्ग पर एक 24 मीटर स्पैन का पुल भी निर्मित होगा। उधर, एसडीओ लोनिवि नालागढ़ मंडल राजकुमार शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से इस सड़क के 13 किलोमीटर मार्ग को पक्का बनाने और एक ब्रिज का निर्माण करवाने के लिए 9.60 करोड़ की डीपीआर तैयार करके इसे मंजूरी के लिए नाबार्ड को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया का कार्य आरंभ हो जाएगा।