{"_id":"5a16fad64f1c1b9e678bd7b6","slug":"91511455446-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालरोड अतिक्रमण विवाद गहराया, व्यापारियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालरोड अतिक्रमण विवाद गहराया, व्यापारियों पर केस
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Solan City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर के मालरोड में अतिक्रमण हटाने गए नगर परिषद की टीम से उलझना कारोबारियों को महंगा पड़ गया। नप इंस्पेक्टर ने तीन कारोबारियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। मामला दर्ज होने के बाद व्यापार मंडल ने कारोबारियों और नगर परिषद के बीच समझौते की पेशकश की है। इसके लिए फिलहाल इंस्पेक्टर तैयार नहीं है।
गौरतलब है कि मंगलवार शाम को नप इंस्पेक्टर एक टीम और पुलिस कर्मियों समेत मालरोड पर अवैध रूप से डटे रेहड़ी तथा फड़ी धारकों को हटा रहे थे। इस बीच जब वे संस्कृत कॉलेज के पुराने भवन के पास दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाने की कोशिश करने लगे तो कारोबारियों ने उन्हें रोक दिया। कारोबारी लिखित आदेश दिखाने की मांग पर अड़ गए और उन्होंने सामान हटाने से इंकार कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में खूब बहसबाजी भी हुई। कारोबारी दुकान के आगे खाली पड़ी जगह पर अपना दावा जता रहे थे। नप इंस्पेक्टर सामान को दुकान के अंदर रखने की नसीहत दे रहा था। इस बीच बहस बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करके दोनों को अलग-अलग करना पड़ा। इसके बाद नप इंस्पेक्टर ने इस पूरेे मामले के संबंध में सदर थाना सोलन में शिकायत दर्ज करवा दी है। इसमें उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालने और धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज होने के बाद छानबीन में जुट गई है।
पुलिस में दर्ज करवाया मामला : इंस्पेक्टर
नप इंस्पेक्टर कर्मचंद ने कहा कि जब वह मंगलवार को सामान हटाने गया था तो कारोबारियों ने काम में बाधा डाली और नप कर्मचारियों को काम नहीं करने दिया। इसके बाद उन्होंने तीन कारोबारियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब मामले की जांच करेगी और कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
बात से हल करेंगे मसला : अध्यक्ष
व्यापारमंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि कारोबारियों और नप के कर्मचारियों के बीच हुए मामले को लेकर व्यापार मंडल सुलझाने की कोशिश करेगा। अतिक्रमण को हटाने के लिए व्यापार मंडल प्रशासन के साथ है। लेकिन दुकानों के कारीडोर पर लगे सामान को हटाने से पहले इसके लिए नोटिस जारी करना चाहिए। यदि प्रशासन मालरोड की सुंदरता को लेकर कुछ नई मुहिम चलाना चाहता है तो व्यापारमंडल उनके साथ है।
पुलिस ने शुरू की जांच : एसएचओ
एसएचओ सदर नवीन जाल्टा ने बताया कि नप के कर्मचारियों ने मालरोड के तीन व्यापारियों के खिलाफ शिकायत की थीं। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही छानबीन पूरी होने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।