फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   220केवी डबल सर्किट लाईन का गिरा टॉवर, विद्युत ठप्प

220केवी डबल सर्किट लाईन का गिरा टॉवर, विद्युत ठप्प

Thu, 14 Feb 2019 07:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
220 केवी डबल सर्किट लाइन का टावर गिरने से बिजली ठप्प
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड ने जताई चोरी की आशंका, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी, टावर के नट बोल्ट बताए जा रहे गायब
उपरला नंगल से बद्दी मंधाला तक जाती है लाइन, नालागढ़ से परवाणू तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की प्रमुख विद्युत संचार लाइन 220 केवी डबल सर्किट के टावर गिरने से बीबीएन सहित परवाणू तक की विद्युत प्रभावित रही। उपरला नंगल से बद्दी मंधाला की यह प्रमुख लाइन है। मंधाला से 66 केवी से परवाणू को विद्युत आपूर्ति की जाती है। नालागढ़ रामशहर मार्ग पर प्रीतनगर कॉलोनी के समीप पहाड़ी पर स्थित इस लाइन के एक टावर के गिरने से नालागढ़ से लेकर परवाणू तक घरेलू, व्यवसायिक और उद्योगों की विद्युत पर असर पड़ा है। सूचना मिलते ही विद्युत बोर्ड ट्रांसमिशन अधिकारियों ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के मुताबिक टावर की प्लेटें और अन्य सामान को चोरी कर काटा गया है, जिससे यह टावर गिरा है। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। वीरवार दोपहर बाद गिरे इस टावर के बाद कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति को सुचारु किया लेकिन कुछ क्षेत्रों की बिजली आंखमिचौनी जारी रही।
टावर से नट बोल्ट आदि की हुई है चोरी
एक्सईएन ट्रांसमिशन विद्युत बोर्ड नालागढ़ एसके शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। टावर के नीचे प्लेट, नट बोल्ट और टावर के पीस कटे थे जो चोरी के मकसद से काटे गए लगते हैं। उन्होंने कहा कि इस सामान के काटने के कारण ही टावर गिरा है। उन्होंने कहा कि एक टावर पर करीब 50 लाख का खर्च आता है। अप्रत्यक्ष रूप से विद्युत बंद रहने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि चोरी की इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने मौके का दौरा भी किया है।
विज्ञापन

डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके का दौरा कर वस्तुस्थिति की जांच की है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed