फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नप ने कब्जे हटाने के बाद नहीं ढकी नालियां, हादसे को दे रही आमंत्रण

नप ने कब्जे हटाने के बाद नहीं ढकी नालियां, हादसे को दे रही आमंत्रण

Sun, 07 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
नप ने कब्जे हटाने के बाद नहीं ढकी नालियां, हादसे को दे रही आमंत्रण
नालियां ढकने के लगाई ग्रिल टूटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
शहर भर में नालियां ढकने के लिए लगाए ग्रिल लोगों की जान के लिए आफत बनी हैं। इनमें गिरने की वजह से घायल होने वालों की तादाद बढ़ रही है। माल रोड, सर्कुलर रोड समेत शहर की दूसरी जगहों पर नालियां बनी हुई हैं। इन्हें सही ढंग से बंद नहीं किया गया है।

आलम यह है कि अनजाने में नाली पार करते समय लोग ग्रिल की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। नाली गहरी होने से हादसे में कई बार लोगों को गंभीर चोट भी लग रही हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों माल रोड से अवैध कब्जे हटाने के आदेश जारी हुए थे। जिसे अमल में लाते हुए नगर परिषद ने नालियों के ऊपर बने कब्जे खाली करवा दिए थे। इसके बाद ज्यादातर नालियां सार्वजनिक हो गई थी। इन कब्जे हटाने के दौरान नालियों में हुई तोड़फोड़ को दुरुस्त नहीं किया गया। अब यह टूटी ग्रिलें हादसे का सबब बनी हैं।
विज्ञापन


शहरवासियों संजीव कुमार, संतोष, प्रीतम, अजय, राजू, सुनील और शुभम ने बताया कि नगर परिषद को नालियों की सही ढंग से मरम्मत करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति हादसे का शिकार न हो। इस बारे में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी का कहना है कि इस दिशा में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे। नगरपरिषद नालियों पर रखी ग्रिल की मरम्मत करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed