फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Before death 75 people decided to donate their body

मौत से पहले 75 लोगों ने की देह दान की पेशकश

Sat, 22 Apr 2017 10:41 PM IST
सोलन, ब्यूरो
सोलन, ब्यूरो Updated Sat, 22 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Before death 75 people decided to donate their body
75 लोगों ने की देहदान की पेशकश। - फोटो : demopic

मरने के बाद अंगदान करने को लेकर लोग अब जागरूक होने लगे हैं। वो दिन दूर नहीं जब अस्पतालों में अंग भी आराम से उपलब्ध हो जाएंगे। परवाणू में एकसाथ 75 लोगों ने मौत के बाद अंगदान करने की पेशकश की है।  

विज्ञापन

 

लोगों ने ब्लड डोनर्स सोसायटी परवाणू के सौजन्य से सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सेक्टर पांच में आयोजित रक्तदान शिविर में बाकायदा इसके लिए फार्म भी भर दिए। शिविर में 458 लोगों ने रक्तदान भी किया। 75 लोगों ने अंग दान करने का संकल्प लेते हुए इस संबंध में फार्म भरे तथा मदद करने की बात कही।

विज्ञापन

 

लोगों ने कहा कि मौत के बाद अगर उनकी देह किसी के काम आती है तो इससे बड़ा पुण्य क्या है? मौत के बाद आपकी आंख से कोई संसार देख लेगा या फिर आपका दिल किसी के सीने में फिर से धड़क उठेगा। इससे कई घरों के चिराग भी रोशन हो सकते हैं। यह हमारे लिए फर्क की बात होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


  शिविर में औद्योगिक इकाई माइक्रोटेक के 96, माइक्रो टर्नर के 72 और इंड सफिनिक्स के 75 कामगारों ने रक्तदान किया। औद्योगिक इकाई मोरेपेन, कोसमो, एचपीएल, कमला डाइल और आत्मा एसोसिएट ने भी शिविर में योगदान दिया। शिविर पीजीआई चंडीगढ़ और सोलन से आई डॉक्टरों की देखरेख में चला। इसमें सोसायटी के अध्यक्ष सुनील तनेजा, प्रवीन पुंज, रितेश, सुधीर, अजय, राजीव, राकेश दत्ता, अतुल, विनोद गुप्ता और हंसराज ने सहयोग दिया। इस अवसर पर कोसमो फाउंडेशन द्वारा लगाए शिविर में 75 लोगों ने स्वेच्छा से अंग दान करने की हामी भरी और फार्म भरे। इस दौरान मानव कल्याण सेवा समिति ने खान पान की व्यवस्था की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed