{"_id":"5b8fcd4b867a557eac52736f","slug":"71536150859-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक दिवस पर गुरुओं को नमन, गुरु-शिष्य परंपरा निभाने की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक दिवस पर गुरुओं को नमन, गुरु-शिष्य परंपरा निभाने की शपथ ली
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। जिला भर के स्कूलों में बुधवार को शिक्षक दिवस की धूम रही। कहीं केक काटकर तो कहीं गुरुजनों का सम्मान कर शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों और बच्चों ने गुरु शिष्य परंपरा का अनुसरण कर शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रण लिया। सोलन के साईं इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने अध्यापिकाओं के लिए फन गेम्स और रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। स्कूल प्रबंधन ने अध्यापिकाओं को सुंदर उपहारों से सम्मानित किया। साथ ही, केक भी काटा गया। स्कूल के निदेशक रमिंद्र बावा ने सभी अध्यापिकाओं को बधाई दी। इस मौके पर सोलन, अर्की, दाड़लाघाट, परवाणू, धर्मपुर, नालागढ़, बरोटीवाला, बद्दी, कसौली, सुबाथू और कंडाघाट समेत सभी जगहों पर कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
सनातन धर्म स्कूल में सरस्वती वंदना
सोलन। सनातन धर्म स्कूल में भी अध्यापक दिवस के मौके पर कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। सनातन धर्म सभा के प्रधान राम कुमार ने बच्चों को शिक्षक दिवस की जानकारी दी। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने अपने अध्यापकों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आरसी शर्मा, एमएल शर्मा, लज्या, मोनिका, तरूणा, शिखा, संतोष, सुदर्शन, कुसुम, प्रवीण, सुनीता, रंजना, सुरेंद्र, गौरव, हुकम चंद सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बीएल सेंट्रल स्कूल में मनाया अध्यापक दिवस
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में बुधवार को अध्यापक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य रामेश्वर ठाकुर ने बताया की बच्चों ने लघु नाटिका, भजन व भाषण के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया। इस मौके पर चित्र कला, भाषण और लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामेश्वर ठाकुर, किरण जोशी, सुषमा शर्मा, जय पाल, रंजना, भीमा, तेग राम वर्मा, हितेषी शर्मा और समस्त अध्यापक व गैर अध्यापक वर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुनिहार में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
कुनिहार (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) कुनिहार में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यातिथि गीता शर्मा सेवानिवृत्त केंद्र मुख्य शिक्षक राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला कुनिहार रहीं। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश नेगी और सभी सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर इस दिवस को यादगार बनाया। सम्मानित वरिष्ठ शिक्षकों में जगत राम वैश, जानकी राम ,रोशन लाल महेंद्रू, दिनेश शर्मा, मोहन लाल शर्मा, मधुसूदन शर्मा, गोविंद राम, पुष्पा देवी, शालिग्राम शर्मा, कामेश्वर शर्मा, कुलभूषण शर्मा, सहज राम, ठाकुर दास मेहता मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रधान सुनीता ठाकुर, हंस राज ठाकुर, सुमन पाठक उपस्थित रहीं।
चंडी में स्नेहलता ने जीती कुर्सी दौड़
कुठाड़ (सोलन)। वीएसएलएम संस्कार पब्लिक भारती पब्लिक स्कूल चंडी में छोटे बच्चों ने शिक्षक दिवस पर दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती को याद किया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों व स्कूल की अध्यापिकाओं ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कुर्सी प्रतियोगिता में स्नेह लता ने पहला शोभा शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य कल्पना ठाकुर ने बच्चों और अध्याकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस कार्यक्रम में कॉलेज के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा, कॉलेज के सचिव चंद्र मोहन शर्मा, कल्पना वर्मा प्रधानाचार्य, रीना धरोच, स्नेह लता, शोभा शर्मा, नीलम, दिनेश, रक्षा ठाकुर, सोनम, रेखा, सलमा, पंकज, कृष्ण कांत, दीपक, सुलोचना, ठाकुर, सुमन, चंद लाल, सोनिया, मथुरा उपस्थित रहे।
दयानंद विद्यालय में रही शिक्षक दिवस की धूम
सोलन। दयानंद स्कूल में अध्यापक दिवस को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य उषा मित्तल ने देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। स्कूल के बच्चों किजंलवीर , स्प्रहा, विशाल, कार्तिक, सौष्या, वंशिका, वेदांशी सहित अन्य बच्चों ने अध्यापकों को तिलक लगाया। इस मौके पर वंशिका, अनिरुद्ध, हर्षित अभिषेक ने द्रोणाचार्य एकलव्या की गुरु भक्ति को दर्शाते हुए एकलव्य का गुरु के प्रति समर्पण दिखाया। इसी के साथ लघु नाटिका पेश की। प्रधानाचार्य उषा मित्तल ने बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।