फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बालकिशन सर्वश्रेष्ठ छात्र, सुलोचना व रागिनी बनी सर्वश्रेष्ठ छात्रा

बालकिशन सर्वश्रेष्ठ छात्र, सुलोचना व रागिनी बनी सर्वश्रेष्ठ छात्रा

Fri, 05 Jan 2018 10:27 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
बालकिशन सर्वश्रेष्ठ छात्र, सुलोचना व रागिनी बनी सर्वश्रेष्ठ छात्रा
लोहारघाट के मेधावियों को बांटे पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारघाट (नालागढ़) ने वार्षिक समारोह मनाया। कार्यक्रम में स्कूल के शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए।

समारोह में एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे। प्रधानाचार्य टेकचंद धीमान ने वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार
समारोह में स्कूल के विद्यार्थी बालकिशन को सर्वश्रेष्ठ छात्र, सुलोचना व रागिनी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से नवाजा गया। जमा दो की छात्रा ममता देवी को बेस्ट एनएसएस वालंटियर का खिताब मिला। जमा दो की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजय कुमार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर दिनेश कुमार व नीलम कुमारी, तृतीय स्थान हासिल करने वाली अंजना, दसवीं की बोर्ड की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर विदिशा कुमारी, द्वितीय स्थान हासिल करने पर मधुबाला व तृतीय स्थान हासिल करने पर सुमित कुमार को मुख्यातिथि ने पारितोषिक प्रदान किए। एसडीएम आशुतोष गर्ग ने कहा कि यदि बच्चा पढ़-लिखकर कोई मुकाम हासिल कर लेता है तो गांव, पंचायत और इलाके का नाम रोशन करने पर माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता को अपनी संतान से काफी उम्मीदें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, पंचायत प्रधान गीता महाजन, पूर्व प्रधान राजेश महाजन, पूर्व उपप्रधान रघुराज पराशर, पूर्व प्रधान हेतराम शर्मा सहित अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed