फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़-बद्दी हाइवे पर एक दिन में दो हादसे, राहगीर को कुचल कर भाग निकला कार चालक

नालागढ़-बद्दी हाइवे पर एक दिन में दो हादसे, राहगीर को कुचल कर भाग निकला कार चालक

Wed, 27 Mar 2019 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़-बद्दी हाईवे पर कार ने राहगीर को कुचला, मौत
विज्ञापन

नालागढ़ में दो हादसे, दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल
पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा शव, फरार चालक की तलाश तेज
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-बद्दी हाईवे पर दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। पहले मामले में एक वाहन ने राहगीर को रौंद डाला जिससे उसकी मौत हो गई है। दूसरे हादसे में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई जिसमें तीन सवार घायल हो गए हैं। पहले मामले में राममूर्ति पुत्र गुरचरण दास निवासी वार्ड-3 नालागढ़ ने बताया कि वह अपनी गाड़ी चलाकर बद्दी से नालागढ़ आ रहा था तो जब वह खेड़ा में श्रीकांत अस्पताल के पास पहुंचा तो इसके आगे चल रही एक सफेद रंग की कार के चालक ने राहगीर को टक्कर मार दी और वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में राहगीर की मौके पर मौत हो गई जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। उधर, दूसरे मामले के तहत अब्दुल करीम पुत्र मोहम्मद आलम निवासी गांव चुनड़ी डाकघर गुरूमाजरा ने बताया कि यह अपने साथी बिनीया के साथ बाइक पर सवार होकर चिकनी पुल के पास शादी समारोह के लिए जा रहे थे। जब वह खेड़ा पहुंचे तो नालागढ़ से बददी की ओर एक बाइक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे यह दोनों व टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल का चालक सड़क पर जा गिरे और तीनों को चोटें आई हैं। उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। वहीं घायलों का मेडिकल करवा कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed