{"_id":"5c59c031bdec2273970e47d5","slug":"61549385777-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में रेहड़ी-फड़ी धारकों का सामान जब्त, 30 का चालान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में रेहड़ी-फड़ी धारकों का सामान जब्त, 30 का चालान काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में रेहड़ी-फड़ी धारकों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की मौजूदगी में नप कर्मचारियों ने मंगलवार को सड़क पर कारोबार चला रहे लोगों का सामान जब्त कर लिया। नप की टीम इस सामान को ट्रक में भरकर कार्यालय ले आई। इस दौरान पुलिस की टीम ने करीब 30 चालान भी काटे हैं। इस कार्रवाई के दौरान फड़ी धारकों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद के सफाई निरीक्षक अजय गर्ग की अगुवाई में नप की टीम ने पुलिस के सहयोग से सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से कब्जा करने वालों को हटा दिया। गौरतलब है कि बद्दी में लगातार जाम लगने की शिकायतें आ रही थीं। इसके लिए रेहड़ी-फड़ी धारकों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए फड़ी धारकों को खदेड़ दिया है। मंगलवार को उन्होंने दुकानदारों द्वारा प्रयोग किए जा रहे पॉलिथीन की भी चेकिंग की। मौके पर ही 30 चालान काटकर दुकानदारों से 1000 रुपये जुर्माना वसूला किया गया। अजय गर्ग ने कहा कि भविष्य में अगर कोई दोबारा अतिक्रमण करता हुआ पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ ग्रीन टारगेट कंपनी के प्रबंधक गौरव सिंह व पुलिस निरीक्षक हरजीत सिंह और नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।