फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहेंगे ट्रक ऑपरेटर

मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहेंगे ट्रक ऑपरेटर

Tue, 24 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहेंगे ट्रक ऑपरेटर
नालागढ़ (सोलन)। देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल में 43 लाख ट्रकों के पहिये थम जाने के बाद माल ढुलाई का कार्य पूरी तरह से ठप होकर रह गया है। वहीं हड़ताल को तुड़वाने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट पर पुराना वीडियो वायरल किया जा रहा है ताकि हड़ताली ऑपरेटर अपनी हड़ताल को समाप्त कर दें। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि यह वीडियो 2015 का है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है और पिछले पांच दिनों से केंद्र सरकार की ओर से वार्ता के लिए निमंत्रण नहीं मिला है। ट्रांसपोर्ट यूनियनों का कहना है कि जब वार्ता के लिए कॉल ही नहीं की गई है तो वीडियो कैसा और जब तक ऑपरेटरों की मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। सरकार न जागी तो आवश्यक सेवाओं वाले वाहन भी बंद होंगे।
विज्ञापन

आल हिमाचल ट्रक फेडरेशन का तो यहां तक कहना है कि अब ट्रकों की इस हड़ताल में पिकअप, कैंटर व अन्य यूनियनों का भी सहयोग मिल रहा है। फेडरेशन ने यह भी चेताया कि अभी तक तो जरूरत की सेवाओं के लिए वाहनों को वरीयता दी गई है, लेकिन यदि केंद्र सरकार का ऐसा ही ढुलमुल रवैया रहा तो आवश्यक वस्तुओं सेब, सब्जी की ढुलाई वाले वाहनों की सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। आल हिमाचल ट्रक ऑपरेटर फेडरेशन के चेयरमैन एवं ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान विद्यारतन चौधरी ने कहा कि आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ केंद्र सरकार की कोई वार्ता नहीं हुई है और जो वीडियो सोशल साइटों पर डाला जा रहा है, वह 2015 का है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रामक प्रचार से वह किसी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं, अपितु देशभर के 43 लाख ट्रकों के साथ हिमाचल के करीब 80 हजार ट्रक तो खड़े हैं, लेकिन सरकार का ऐसा ही रवैया रहा तो आवश्यक सेवाओं में छूट दी गई वाहनों पर भी रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed