{"_id":"59e0f42b4f1c1b9e678b590c","slug":"61507914795-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सीमाएं सील, बैरियरों पर बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सीमाएं सील, बैरियरों पर बढ़ी चौकसी
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा और पंजाब से सटी प्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया है। अब कोई भी असामाजिक तत्व हिमाचल में दाखिल नहीं हो पाएगा। यह दावा सोलन पुलिस का है। अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा सीसीटीवी की मदद से भी बैरियरों पर निगरानी शुरू कर दी है। पंजाब या हरियाणा से आने वाली संदिग्ध गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। यह व्यवस्था चुनाव संपन्न होने तक बनी रहेगी। पुलिस विभाग ने बैरियर पर सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने की भी बात कही है। इस सिलसिले में शुक्रवार को सोलन मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों की एक अहम बैठक भी आयोजित हुई है। प्रशासन की ओर से भी बैरियर पर नाकेबंदी के आदेश वीरवार को ही जारी कर दिए गए थे। इसके बाद पुलिस ने मोर्चाबंदी कर दी है। हालांकि अभी अर्द्धसैनिक बल की तैनाती नहीं हो पाई है। केंद्र से अर्द्धसैनिक बल मिलते ही बैरियर पर सुरक्षा और कड़ी की जाएगी। इसके साथ अंदरूनी सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा बैठकें शुरू हो गई हैं। इसमें बैरियर पर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। इसके अलावा लाइसेंसशुदा हथियार थानों में जमा करवाने के भी आदेश जारी किए हैं। सोलन में सात हजार हथियार पंजीकृत हैं। इन सभी हथियार धारकों को एक सप्ताह में हथियार थानों में जमा करवाने होंगे। हथियार जमा न करवाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी और उन्हें कानूनी प्रक्रिया का भी सामना करना पड़ सकता है। एसपी मोहित चावला ने परवाणू समेत अन्य सीमावर्ती इलाकों में पुलिस को मुस्तैद करने के आदेश की पुष्टि की है। बैरियर पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। जल्द ही दो अतिरिक्त सीसीटीवी लगाए जाएंगे। जैसे ही अर्द्धसैनिक बल की तैनाती होगी उन्हें भी बैरियर में लगाया जाएगा।
सुरक्षा कर्मियों को देना होगा शपथपत्र : डीसी
डीसी राकेश कंवर ने कहा कि जो लोग निजी सुरक्षा में लगे हैं और उनके नाम पर हथियार का लाइसेंस पंजीकृत हैं उन्हें शपथपत्र देना होगा। इसमें उन्हें हथियार रखने की वजह बतानी होगी। चुनाव आयोग संतुष्ट होने के बाद लाइसेंसशुदा हथियार रखने की इजाजत दे सकता है।
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मियों को देना होगा शपथपत्र : डीसी
डीसी राकेश कंवर ने कहा कि जो लोग निजी सुरक्षा में लगे हैं और उनके नाम पर हथियार का लाइसेंस पंजीकृत हैं उन्हें शपथपत्र देना होगा। इसमें उन्हें हथियार रखने की वजह बतानी होगी। चुनाव आयोग संतुष्ट होने के बाद लाइसेंसशुदा हथियार रखने की इजाजत दे सकता है।
विज्ञापन