{"_id":"59e0f4264f1c1bd0538b76a2","slug":"61507914790-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडाघाट में मनाया गुरु गोबिंद सिंह का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडाघाट में मनाया गुरु गोबिंद सिंह का जन्मोत्सव
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब कंडाघाट में गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वीरवार को अखंड पाठ का भोग पड़ा। इसके बाद बहार से आए जत्थे ने कीर्तन किया। दोपहर बाद अरदास और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में संगत की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। दोपहर को कंडाघाट गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब कंडाघाट से होते हुए कंडाघाट मेन बाजार, कंडाघाट थाना चौक से होता हुआ शाम को गुरुद्वारा साहिब कंडाघाट में आकर संपन्न हुआ। इस कीर्तन में रागी जत्था, गतका पार्टी, स्थानीय जत्थे और बैंड पार्टी शामिल थी।
डिपो धारकों को एकत्रित करने होंगे आधार नंबर
दाड़लाघाट (सोलन)। खाद्य आपूर्ति विभाग ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक श्याम भाटिया की अध्यक्षता में बैठक कर डिपो की कार्यप्रणाली को लेकर चरचा की। बैठक में अर्की के सभी 43 डिपो धारकों ने भाग लिया। बैठक में निरीक्षक ने सभी डिपो धारकों को अपने-अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं के आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और बैंक का नाम तथा आईएफएससी नंबर एकत्रित करने को कहा।