{"_id":"5bd1f1c6bdec22561b6437d4","slug":"51540485574-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन पुलिस ने बैजनाथ से पकड़ा उदघोषित अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन पुलिस ने बैजनाथ से पकड़ा उदघोषित अपराधी
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ से पकड़ा उद्घोषित अपराधी
सोलन। पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को बैजनाथ से पकड़ा है। पुलिस जानकारी के मुताबिक थाना सोलन में अभियोग संख्या 02/07 दिनांक 09 जनवरी 2007 धारा 420, 406 भादंसं और संख्या 11/08 दिनांक 09 जनवरी 2008 धारा 420 भादंसं के तहत दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ अश्विनी पुत्र तुलसी राम गांव और डाकघर सेहल तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी की ओर से न्यायालय के आदेशों की पालना न करने पर उसे न्यायालय ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था, जिसे पीओ सेल टीम ने उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने धारा 174ए भादंसं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी एएसपी शिव कुमार ने दी है।