फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन शहर में एक करोड़ लीटर पानी नहीं बुझा पा रहा 60 हजार लोगों की प्यास

सोलन शहर में एक करोड़ लीटर पानी नहीं बुझा पा रहा 60 हजार लोगों की प्यास

Sat, 21 Jul 2018 08:08 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
सोलन शहर में एक करोड़ लीटर पानी नहीं बुझा पा रहा 60 हजार लोगों की प्यास
विज्ञापन

आईपीएच ने नगरपरिषद पर लगाए डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम दुरुस्त न होने के आरोप
नगरपरिषद बार-बार आईपीएच पर थोप रहा जिम्मेदारी, लंबे समय से डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में नहीं हुआ है सुधार
सतवीर सिंह
सोलन। नगर परिषद सोलन एक करोड़ लीटर पानी रोजाना देने के बावजूद 60 हजार लोगों को पूरी सप्लाई करने में फेल हो गई है। नगर परिषद ने सीधे तौर पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग पानी की किल्लत के लिए नगर परिषद को दोषी बता रहा है। विभाग का दावा है कि नगर परिषद शहर में डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को सही नहीं कर पा रही है। जब तक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में सुधार नहीं होगा, पेयजल किल्लत से शहर को लगातार जूझना पड़ेगा। विभाग ने नगर परिषद से नया डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम बिछाने की संभावनाएं तलाशने का भी आह्वान किया। सोलन शहर में इस समय पानी की सप्लाई सुचारु रूप से नहीं बल्कि तीसरे दिन की जा रही है। बरसात के मौसम में विभाग की सभी योजनाओं में पानी की कोई कमी नहीं है। लेकिन पानी के लिए कट लगने का सिलसिला जारी है। इस कारण लोगों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि रोज पानी के लिए जब तक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को सही नहीं बिछाया जाएगा, रोज पानी मिलना असंभव है। इससे पहले भी लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा था। कई जगह तो लोगों ने पानी के खुद के टैंकर मंगवाने शुरू कर दिए थे। कई जगहों पर पूरी तरह से सूख चुकी स्कीमों के सहारे रह रहे लोगों के लिए आईपीएच विभाग ने पानी के टैंकरों से सप्लाई पहुंचाई थी। अब बारिश के चलते सभी स्कीमों में पानी पूरा आ चुका है।
रोजाना नगर परिषद को दे रहे एक करोड़ लीटर पानी
अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने बताया कि सभी स्कीमों में पूरा पानी है। साथ ही नगर परिषद को रोजाना एक करोड़ लीटर पानी मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने बतायानगर परिषद की 60 से 80 लाख लीटर पानी की मांग ही रहती है। उन्होंने कहा कि बीच में कभी पानी की दिक्कत आ जाती है। सुमित ने बताया कि जब तक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम नहीं बिछेगा, पानी के कट लगते रहेंगे। आईपीएच करता है सप्लाई के प्रबंध : देवेंद्र
विज्ञापन

सोलन नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पांच करोड़ का एस्टिमेट बनाकर दिया था। उन्होंने बताया कि नगर परिषद केवल वितरक हैं। सप्लाई आईपीएच की है। उन्होंने बताया कि सरकार दोबारा से एस्टिमेट मांगेंगी तो भेज देंगे। इसके लिए नया बजट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed