फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में थमने का नाम नहीं ले रहा है डेंगू का प्रकोप, 19 नए मामले

परवाणू में थमने का नाम नहीं ले रहा है डेंगू का प्रकोप, 19 नए मामले

Sat, 21 Jul 2018 07:32 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
अब नालागढ़ में डेंगू, परवाणू में सामने आए 19 नए मामले
विज्ञापन

परवाणू में डेंगू पीड़ितों की संख्या 128 पहुंची, नालाबढ़ में एक मामना आने से हड़कंप
अतिरिक्त स्वास्थ्य संयुक्त निदेशक ने लिया परवाणू का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। परवाणू में डेंगू का प्रकोप थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को परवाणू में डेंगू के 19 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, बीबीएन के नालागढ़ में इस साल डेंगू का पहला मामला सामने आने से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। परवाणू-कालका को मिलाकर अभी तक 128 लोगों को डेंगू ने जकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को परवाणू में 48 लोगों के टेस्ट किए गए। इन टेस्टों में 19 लोगों में डेंगू के पोजिटिव आए हैं। शहर में बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम परवाणू में डटी है। परवाणू में डेेंगू के 67 मामले सामने आए हैं जबकि 61 मामले कालका हरियाणा के आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर हाई अर्लट जारी किया है। परवाणू में डेंगू की बीमारी ने लोगों को बुरी तरह से जकड़ लिया है। आए दिनों परवाणू में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। बरसात के मौसम में होने वाली बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त स्वास्थ्य संयुक्त निदेशक व प्रदेश कार्यक्रम अधिकारी सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने परवाणू का दौरा किया।
नाकाफी साबित हो रहे डेंगू रोकने के अभियान
परवाणू में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने डेंगू को रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है लेकिन डेंगू का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। अब तक परवाणू में 128 लोग बीमारी का शिकार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को डेंगू से बचाव के लिए अपने घरों व आसपास के क्षेत्रों में सफाई ठीक करने व पानी जमा न होने के निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि बरसात के चलते आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग ने कई टीमों का गठन किया है। साथ ही केंद्र की टीम भी परवाणू में जांच कर रही है। परवाणू ईएसआई अस्पताल के डॉ. कपिल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू को रोकने के लिए हर कारगर कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि शनिवार को परवाणू में डेंगू के 19 मामले सामने आए हैं। वहीं डॉ. गुप्ता ने नालागढ़ में डेंगू का मामला सामने आने की भी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि डेंगू रोकने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालागढ़ में मिला डेंगू का पहला मरीज
नालागढ़ (सोलन)। परवाणू के बाद शनिवार को नालागढ़ में भी डेंगू का मामला सामने आया है। नालागढ़ में पहली बार मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे यहां भी लोगों में कड़कंप मच गया है। शनिवार को अस्पताल में उपचार करवाने आए मरीज की जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे डेंगू पीड़ित घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed