{"_id":"5b44dd424f1c1b05278b5b18","slug":"51531239746-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठाड़ में मंदिर व ओलापीर दरगाह के दानपात्र से नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुठाड़ में मंदिर व ओलापीर दरगाह के दानपात्र से नकदी चोरी
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठाड़ में मंदिर और ओलापीर दरगाह में चोरी
दोनों धार्मिक स्थलों से नकदी और अन्य सामान चोरी
पुजारियों ने की पुलिस में शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुठाड़ (सोलन)। निचली गाउंगरी पंचायत के स्यारठ दुर्गा माता मंदिर और कृष्णगढ़ पंचायत में स्थित ओला पीर दरगाह में चोरों ने सेंध लगाकर दानपात्र से नकदी और अन्य सामग्री पर हाथ साफ किया है। ओला पीर दरगाह के पुजारी मुहम्मद गामा ने बताया कि चोरों ने दरगाह में लगे गल्ले का ताला तोड़कर नकदी पर हाथ साफ किया। वहीं, दरगाह में रखे गए एक पुराने हुक्के को भी चोर चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि दरगाह के इस गल्ले में लगभग 1000 रुपये की नकदी थी। वहीं, जानकारी के मुताबिक स्यारठ मंदिर में लगाए गए गल्ले में करीब 6 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। एक ही रात में दो धार्मिक स्थलों पर हुई इन चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। कुठाड़ पुलिस चोरी की इस घटना की छानबीन कर रही है। कुठाड़ चौकी प्रभारी सुभाष कुमार का कहना है कि इस संबंध में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। लोगों ने दूरभाष के माध्यम से जानकारी जरूर दी है, लेकिन अभी तक लिखित में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।