फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाएगी महलोग सभा

जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाएगी महलोग सभा

Fri, 18 May 2018 10:26 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाएगी महलोग सभा
- फोटो : अमर उजाला
झाड़माजरी (सोलन)। पैसों की कमी अब उच्च और व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने की राह में रोड़ा नहीं बनेगी। गरीब परिवारों के बच्चे प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा के लिए आसानी से कोचिंग ले सकेंगे। बच्चों के यह सपने पूरा करेगी सामाजिक संस्था महलोग। संस्था ने गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाने का फैसला लिया है। संस्था का मकसद है कि गरीबी की वजह से किसी भी बच्चे की पढ़ाई न छूटे। पढ़ाई और डिप्लोमा करवाने में आने वाला तमाम खर्चा सभा वहन करेगी। सभा के प्रतिनिधियों का कहना है कि इसमें आम लोगों की मदद से जरूरतमंद बच्चों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

दून हल्के के तहत आने वाली पहाड़ी पंचायतों के हर घर तक विकास कार्य करवाने के लिए प्रयासरत सामाजिक संस्था महलोग सभा ने ऐसे बच्चों की मदद करने का फैसला लिया है। भिन्न-भिन्न पंचायतों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा, कोचिंग और टेक्निकल डिप्लोमा करवाने के लिए सभा हर संभव मदद करेगी। सभा के महासचिव सुरेंद्र थलयारी और मेहर सिंह कंवर ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में हर घर तक जन सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयासरत महलोग सभा की बैठक अब हर महीने पहले रविवार को होगी। सभा ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि पहाड़ी क्षेत्र के दूर दराज गांवों के जिन बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए साधनों के अभाव के कारण वंचित रहना पड़ता है उनके उत्थान के लिए महलोग सभा निशुल्क पढ़ाई, कोचिंग और डिप्लोमा करवाने की व्यवस्था करेगी। उन्होंने इलाके के नौजवानों से आह्वान किया कि अपने-अपने गांव के जरूरतमंद बच्चों की सूची बनाकर महलोग सभा के कार्यालय में जमा करवाएं। सूची आने के बाद सभा ऐसे बच्चों की मदद के लिए अगला कदम उठाएगी। सभा की बैठक 3 जून को कार्यालय ऑफिस पट्टा महलोग में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed