{"_id":"5afc58d14f1c1bd8408b5e4b","slug":"51526487249-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर ट्रक खाली न होने से ट्रक मालिक आहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर ट्रक खाली न होने से ट्रक मालिक आहत
Updated Wed, 16 May 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। अंबुजा प्लांट दाड़लाघाट में सीमेंट ढुलाई में लगे ट्रकों को समय पर अनलोड न करने से ऑपरेटरों को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। ट्रक आपरेटरों का कहना है कि कंपनी में समय पर लोडिंग होने के बाद जब माल उतारने गंतव्य पर पहुंचते हैं तो वहां कई बार दो से तीन दिन तक ट्रक बेकार में खड़े रहते हैं। इससे जहां समय की बर्बादी हो रही वहीं आपरेटरों को घाटा भी उठाना पड़ रहा है। ट्रक आपरेटरों ने कंपनी से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। साथ ही धमकी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
सहकारी सभाओं के माध्यम से ट्रक सीमेंट लेकर जाती हैं उन्हें चार-पांच दिन तक डीलर के पास खड़ा रहना पड़ रहा है। डीलर समय पर गाड़ियों को अनलोड नहीं करते। गाड़ी को ही गोदाम बनाकर सीमेंट गाड़ी से ही बेच दिया जाता है। एडीकेएम परिवहन सहकारी सभा के सदस्य कमल कौंडल ने कहा कि इस बाबत कंपनी के अधिकारी से इस पर बात की है। उन्होंने इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक कुछ नहीं हो पाया है।
सभा ने 7 मई को कंपनी के साथ बैठक में इस मुद्दे को उठाया था, इसमें भी इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। एडीकेएम सभा के कमल कौंडल, श्याम सिंह, कृष्ण भट्टी, सतपाल, कमल ठाकुर, रूप चंद, मनोज, रमेश और हेमराज ने कहा कि जब कंपनी के पास सीमेंट की डिमांड कम है तो जबरन गाड़ियों को डीलर के पास क्यों भेजा जा रही है। सभा के सभी सदस्यों ने कहा कि इस विषय पर कंपनी द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो मजबूरन ट्रक मालिकों को अपनी रोजी रोटी के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
नियमित समस्या नहीं है : कंपनी
कंपनी के अधिकारी हिमेश जनारथा ने बताया कि ऐसी कोई समस्या नहीं है। कभी कभार ऐसी समस्या हो गई होगी। पूरी कोशिश रहती है कि गाड़ियां समय पर लोड और अनलोड हो। यूनियन के साथ इन विषयों को लेकर बैठकें भी करते रहते हैं।