फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ऑनलाइन होगा सोलन का व्यापार मंडल, दुकानदारों को मिलेंगे पहचानपत्र

ऑनलाइन होगा सोलन का व्यापार मंडल, दुकानदारों को मिलेंगे पहचानपत्र

Fri, 13 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन होगा सोलन का व्यापार मंडल, दुकानदारों को मिलेंगे पहचानपत्र
ऑनलाइन होगा सोलन का व्यापार मंडल
विज्ञापन

दुकानदारों को दिए जाएंगे पहचानपत्र
व्यापार मंडल ने बनाई नई कार्यकारिणी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। व्यापार मंडल सोलन अब ऑनलाइन होगा। व्यापार मंडल वेबसाइट बना रहा है, जिसमें व्यापार मंडल के सदस्यों के नाम डाले जाएंगे। एक क्लिक पर व्यापार मंडल की पूरी जानकारी प्रदेश भर में उपलब्ध होगी। इसके अलावा सोलन व्यापार मंडल सभी सदस्यों को पहचान पत्र भी जारी करेगा। यह निर्णय शुक्रवार को व्यापार मंडल की बैठक में लिए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि वेबसाइट और पहचान पत्र बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस मौके पर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें राकेश गुप्ता, अरुण भल्ला सलोगड़ा, अतुल आनंद बरूरी, रतन सिंह ठाकुर चंबाघाट, विनोद केडिया चंबाघाट, तीर्थानंद, राजीव कोहली, राहुल अग्रवाल सब्जी मंडी, हंसराज ठाकुर (आशु), प्रदीप शर्मा नया बस अड्डा, मोहन सिंह देयुंघाट, नवीन गुप्ता दयुंघाट, कृपाल सिंह परमार सपरून, मनोज कोहली सपरून, अरुण शर्मा सपरून, रमेश अग्रवाल मालरोड, राकेश शर्मा राजगढ़ रोड, अरुण अरोड़ा राजगढ़ रोड, नीरज गुप्ता राजगढ़ रोड, कमल विज कोटलानाला, अश्वनी बतरा कोटलानाला, नरेंद्र मेहता शामती, अनिल शर्मा राजगढ़ रोड, नरेश गर्ग टैंक रोड, हतिंनद्र सिंह अस्पताल रोड, जगमोहन मल्होत्रा लक्कड़ बजार, प्रदीप एनग्रेवर लककड़ बजार, हरीश मरवाह सर्कुलर रोड, अमित आनंद चौक बाजार, सुरेंद्र शर्मा चौक बजार, दिलंबर प्रसाद चौक बाजार, नरेंद्र ठाकुर टैंक रोड, रमन सूद टैंक रोड, विनय अग्रवाल, मनोज गोयल राम बाजार, राहुल कपूर, रोहित बट्टू अपर बाजार, राकेश अग्रवाल अपर बाजार, संदीप बतरा अपर बाजार संदीप शर्मा (लवली) अपर बाजार, रवि गुप्ता पुराना बस अड्डा, नरेंद्र भसीन पुराना बस अड्डा, हर्ष सहगल मालरोड, विनेश धीर मालरोड, जतिन साहनी मालरोड, पवन अग्रवाल मालरोड, मायाराम जोनाजी रोड, सतीश छाजटा आनंद कांप्लेक्स, जितेंद्र कुमार आनंद कांप्लेक्स, कपिल गुप्ता सन्नी साइड सहित व्यापार मंडल कार्यकारिणी में महिला व्यापारी को भी शामिल किया गया। इनमें अनु शर्मा सर्कुलर रोड, चंद्र कांता सूद चंबाघाट सोलन को शामिल किया गया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री का सोलन शहर को ट्रांसपोर्ट नगर और ई सब्जी मंडी जैसी अमूल्य सौगात देने पर आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed