{"_id":"59dfa0154f1c1bc1678b56cd","slug":"51507827733-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्या और चेतना की ड्रेस सबसे अच्छी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्या और चेतना की ड्रेस सबसे अच्छी
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय दयोठी में मिनी पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्या उषा मित्तल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप जलाकर किया। इसके बाद पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों ने नटराज स्तुति पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी और केजी कक्षा के विद्यार्थियों ने सुंदर परिधानों में अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसमें नर्सरी कक्षा में भव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकुश ने दूसरा और प्राची ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार सेजल को मिला। केजी कक्षा में चेतना, अनामिका और वंशिका ने पहले तीन स्थान प्राप्त किया। गुंजन को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के इंचार्ज फलाधर, रामेश्वरी शर्मा, अभिभावगण सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन