फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नारी है पर कमजोर नहीं पर नालागढ़ में जगाई अलख

नारी है पर कमजोर नहीं पर नालागढ़ में जगाई अलख

Mon, 04 Feb 2019 07:14 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Mon, 04 Feb 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
नारी है पर कमजोर नहीं पर नालागढ़ में जगाई अलख

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। महिला सशक्तीकरण को लेकर अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ में जागरूकता की अलख जगाई गई। नारी है पर कमजोर नहीं है के तहत महिला सशक्तीकरण पर बल दिया गया। इसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सरकार और विभागों की ओर से महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की।

छात्रा स्कूल की प्रधानाचार्य रमल प्रवीण सोनी ने मुख्यातिथि का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने अमर उजाला के महिला सशक्तीकरण केे लिए आयोजित अपराजिता कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से महिला पुरुष अनुपात में सुधार हुआ है। देश में 1000 पुरुषों के पीछे 954 महिलाएं हैं जबकि सोलन में यह अनुपात 1000:953 है जो अच्छा है। उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जानना होगा।
विज्ञापन


इन अधिकारियों ने भी दी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य शिक्षक चमन लाल, पुलिस महकमे से प्रोबेशनर महिला सब इंस्पेक्टर पंकज, नारी उत्थान के लिए गठित महिला बिग्रेड नालागढ़ स्त्री सभा की चेयरपर्सन कृष्णा बंसल, छात्रा स्कूल प्रधानाचार्य रमल प्रवीण सोनी, अंग्रेजी प्रवक्ता निर्मला देवी ने नारी कल्याण की संभावनाओं को उजागर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रम का किया आयोजन
इस दौरान स्कूली छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जमा एक की छात्राओं मीनाक्षी, शिवानी, अनु, पूर्णिमा, रेखा, यास्मिन, ललित, नेहा, भूवनेश, अंकिता व ईशिता ने वंदे मातरम व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। जमा एक की छात्राओं पूर्णिमा, नेहा व कशिश ने महिला उत्थान के हित में समूह गान की प्रस्तुति दी। नौंवी कक्षा की शालिनी, मनीषा, सुषमा, लक्ष्मी, मेघा, शिवानी, प्रीती, दिव्या, आकांक्षा, चांदनी, कृतिका, खुशप्रीत, सलोनी, मंजू ने पुलिस के सिखाए आत्मरक्षा तकनीक का प्रदर्शन किया। स्कूली छात्राओं कोमल, मुस्कान, मनीषा, मीनाक्षी और कामना ने आत्मरक्षा की तकनीकों को दर्शाते हुए प्रदर्शन से प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed