फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू ट्रक यूनियन ने 5 फीसदी बढ़ाया मालभाड़ा

परवाणू ट्रक यूनियन ने 5 फीसदी बढ़ाया मालभाड़ा

Sun, 27 May 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन।
विज्ञापन

देश में डीजल-पेट्रोल के दाम में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए परवाणू ट्रक यूनियन ने 5 प्रतिशत की दर से भाड़ा बढ़ा दिया है। शनिवार देर रात से यूनियन ने नए माल भाड़ा को लागू कर दिया है। यह दाम परवाणू ट्रक यूनियन और परवाणू औद्योगिक संघ के बीच पहले हुए एक फैसले के अनुसार 5 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं। फैसले के अनुसार जब भी डीजल के दाम तीन रुपये से ऊपर बढ़ते हैं तो यूनियन की ओर से पांच प्रतिशत भाड़ा बढ़ाया जाएगा।
यूनियन के सदस्य लखविंदर सिंह ने बताया कि दाम बढ़ाने का फैसला यूनियन और औद्योगिक संघ के बीच हुई एक बैठक में लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक यूनियन ने सितंबर 2017 के बाद अब दाम बढ़ाए हैं। इस बार यूनियन 8 प्रतिशत की दर से रेट बढ़ाने की बैठक में मांग कर रही थी, लेकिन स्थानीय उद्योगों की कठिनाइयों को देखते हुए 5 प्रतिशत की दर से ही मालभाड़ा बढ़ाया है।
विज्ञापन

...
अब यह होंगे रेट
स्टेशन पहले मालभाड़ा नया मालभाड़ा
दिल्ली 12600 13300
लखनऊ 30100 31700
मुंबई 49800 52400
शिमला 9200 9700
चंडीगढ़ 4850 5100
....
मंदी के मार झेल रहे लघु उद्योग : विकास
हिमाचल प्रदेश लघु उद्योग संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकास सेठ ने कहा कि लघु उद्योग पहले ही मंदी की मार झेल रहा है और बढ़े हुए दाम लघु उद्योग और मध्य वर्ग के उद्योगों पर भारी आर्थिक असर डालेंगे। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग संघ ने कई बार यूनियन के रेटों को नियमित करने की मांग प्रदेश सरकार से उठाई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed