{"_id":"68359b48f30b3fde320eba74","slug":"36-stray-dogs-were-sterilized-in-kasauli-solan-news-c-176-1-ssml1040-144840-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली में 36 लावारिस कुत्तों की हुई नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली में 36 लावारिस कुत्तों की हुई नसबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय लोगों की शिकायत पर छावनी परिषद ने किया शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। छावनी परिषद कसौली ने लावारिस कुत्तों की नसबंदी को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 36 कुत्तों की नसबंदी की गई। शिविर का उद्घाटन छावनी परिषद के सीईओ हिमांशु सामंत ने किया। उन्होंने कहा कि काफी समय से कसौली क्षेत्र में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान हैं। इससे सार्वजनिक स्थानों पर भय का माहौल बना हुआ है। इसे लेकर कई बार स्थानीय लोगों की शिकायतें मिल चुकी हैं। जिस पर छावनी परिषद की और से यह शिविर लगाया गया। इससे अब आवारा कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या पर कुछ लगाम लगेगा। गौरतलब है कि छावनी परिषद कसौली में अभी भी बंदरों का समस्या ज्यों की त्यों बनी है। लोगों का बंदरों के डर घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द बंदरों की समस्या को लेकर भी प्लान तैयार किया जाएगा। शिविर में डाॅ. संदीप खिपता, डाॅ. मनोज कौशिक, डाॅ. नितिन सहगल, डाॅ. संदीप कुमार व डाॅ. जयराम के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।