फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में होगी नागलोक की स्थापना, केरल के बाद बनेगा दूसरा भव्य मंदिर

सोलन में होगी नागलोक की स्थापना, केरल के बाद बनेगा दूसरा भव्य मंदिर

Mon, 04 Feb 2019 07:14 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Mon, 04 Feb 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। रामलोक मंदिर में जल्द ही नागलोक की स्थापना होगी। केरल के बाद हिमाचल दूसरा ऐसा राज्य बनेगा जहां नागलोक का मंदिर होगा। सोलन के रूड़ा में सबसे ऊंची नागलोक की मूर्तियां स्थापित करने की तैयारी है। यहां शेष नाग की 18 फीट ऊंची मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। मंदिर में दो मूर्तियों को स्थापित कर दिया है जबकि अन्य आठ मूर्तियों को स्थापित किया जाना है।

मंदिर में पहले से ही देश भर की सबसे ऊंची अष्ट धातु की राम परिवार की मूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी बावा अमरदास ने बताया कि प्रदेश से पहले केवल दक्षिण भारत के केरल में ही पदमनाग स्वामी मंदिर है। इसके बाद भारत के किसी दूसरे राज्य में शेष नाग के मंदिर स्थापित नहीं हैं। मंदिर के पुजारी का कहना है कि नागलोक की पूजा से अपार धन, यश, शत्रुओं पर विजय, दीर्घायु और जमीन के अंदर छिपा सोना-चांदी व अन्य धातुओं का खजाना मिलने की मान्यता है।
विज्ञापन


काल सर्प दोष से मिलेगी मुक्ति
मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा अमरदास का कहना है कि रामलोक में नागलोक को अष्टसिद्धि नाग मंत्रों व वैदिक रीति परंपरा द्वारा करवाया स्थापित किया जाएगा। दसों दिशाओं में भव्य शेष नाग की 18 फीट उंची प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में काल सर्प दोष से लोगों को यहां मुक्ति मिलेगी यहां शेष नाग पर दूध चढ़ाने मात्र से काल सर्प दोष से मुक्ति मिल सकेगी। बाबा अमरदास ने कहा कि महा शक्तिशाली मंत्रों के द्वारा शेष नाग की विशेष शुभ मुहुर्त में पूजा करने से कई लाभ प्राप्त होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed