फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जाबली में रेलवे ट्रैक पर पलट ट्राला, ढाई घंटे खड़ी रही पैसेंजर गाड़ी

जाबली में रेल ट्रैक पर पलट ट्राला, ढाई घंटे खड़ी रही पैसेंजर गाड़ी

Tue, 11 Sep 2018 10:23 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
जाबली में रेलवे ट्रैक पर पलट ट्राला, ढाई घंटे खड़ी रही पैसेंजर गाड़ी
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला हाईवे पर जाबली रेलवे फाटक पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे सोलन की ओर जा रहा जेसीबी से लदा ट्राला फाटक के पास रेल ट्रैक पर लुढ़क गया। जिससे कालका-शिमला की ओर जा रही सुबह की पहली 52457 पैसेंजर ट्रेन को सुबह पांच बजे सिग्नल के बाहर ही रोकना पड़ा। जिससे ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ढाई घंटे तक रेल सेवा बाधित रही। ट्रैक पर फंसे ट्राले को निकालने के लिए रेल कर्मचारियों को मेहनत करनी पड़ी। जेसीबी को ट्राले से नीचे उतार कर ट्राले को निकाला, जिससे रेल यातायात बहाल किया गया। रेलवे विभाग के सहायक मंडल डिवीजन अभियंता दिलीप बजाज ने कहा कि यह कार्य फोरलेन निर्माण व हाईवे का है। जो लोग काम देख रहे हैं, उन्हें रेलवे मार्ग को बहाल रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed