{"_id":"5ad0bc5b4f1c1b612c8b45be","slug":"31523629147-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपभोक्ताओं को मोबाइल पर नहीं मिल रही बिल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत उपभोक्ताओं को मोबाइल पर नहीं मिल रही बिल की जानकारी
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। अपने बिजली बिलों की जानकारी एसएमएस के माध्यम से पाने के लिए अभी और वक्त लगेगा। उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से बिजली बिल के पैसों की जानकारी देने के लिए मोबाइल पर मैसेज सुविधा मुहैया करवाने की योजना के लिए इंतजार करना होगा। बोर्ड का कहना है कि कई उपभोक्ताओं के पास अपने मोबाइल न होने के कारण दिक्कत पेश आ रही है। इसके चलते मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। लेकिन इन्हें जल्द अपडेट कर एसएमएस सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए बिजली बोर्ड संबंधित उपभोक्ता से वैकल्पिक नंबर भी हासिल कर रहा है। इस व्यवस्था से जहां विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल की राशि का तुरंत पता चल सकेगा, वहीं वे सुगमता से अपने बिजली बिलों का भुगतान भी कर सकेंगे। विद्युत उपमंडल नालागढ़ के तहत सब डिवीजन-1, सब डिवीजन-2 सहित नंड, रामशहर और जोघों आते हैं, जिसमें करीब 45 हजार घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ता हैं। बोर्ड पिछले डेढ़ साल से बिलों के साथ ही मोबाइल नंबर और मेल आईडी एकत्रित कर रहा है, लेकिन कई विद्युत उपभोक्ताओं के पास मोबाइल सुविधा न होने के कारण दिक्कत हो रही है। विद्युत बोर्ड अपने उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मैसेज करके तुरंत बता देगा कि उनका बिल कितना है।
नंबर एकत्रित कर रहा बोर्ड : गुप्ता
एक्सईएन विद्युत बोर्ड नालागढ़ मंडल अमित गुप्ता ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर एकत्रित किए जा रहे हैं। लेकिन कई उपभोक्ताओं के पास मोबाइल सुविधा न होने के कारण दिक्कत हो रही है। जल्द वैकल्पिक नंबर लेकर इसका समाधान निकाल कर मैसेज सुविधा शुरू कर दी जाएगी।