फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   आवाज बुलंद करने में नाकाम रहे सांसद, न सेब को फायदा दिला पाए न ही टमाटर को

आवाज बुलंद करने में नाकाम रहे सांसद, न सेब को फायदा दिला पाए न ही टमाटर को

Sun, 18 Feb 2018 10:07 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
आवाज बुलंद करने में नाकाम रहे सांसद, न सेब को फायदा दिला पाए न ही टमाटर को
जुब्बल के पूर्व विधायक रोहित ठाकुर और सोलन के विधायक धनी राम शांडिल ने बोले हमले - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
जुब्बल-कोटखाई के पूर्व विधायक रोहित ठाकुर ने कहा है कि सांसद वीरेंद्र कश्यप संसदीय क्षेत्र में विकास करवाने में नाकाम रहे हैं। वे क्षेत्र की समस्याओं को संसद में सही ढंग से नहीं उठा पाए। इसकी वजह से केंद्र से कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट शिमला संसदीय क्षेत्र को नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि न तो विदेशों से आयात हो रहे सेब पर केंद्र सरकार कोई नियंत्रण रख पाई और न ही खेतीबाड़ी के लिए मशहूर सोलन जिला में टमाटर से जुड़ा कोई उद्योग या कोल्ड स्टोर बना पाई। सत्ता में आने से पहले सोलन के ठोडो मैदान में हुई जनसभा में नरेंद्र मोदी ने इन दोनों बातों को प्रमुख में रखने की बात कही थी। रोहित ठाकुर रविवार को सोलन में जवाब दे सांसद कार्यक्रम के तहत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेब बागवानों के हितों की रक्षा के लिए साउथ एशिया से मंगवाए जा रहे सेब आयात शुल्क बढ़ाने की बात कही थी। इसका फायदा हिमाचल के सेब कारोबारियों को होना था। लेकिन सत्ता संभालने के चार साल गुजर जाने के बावजूद केंद्र सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि सोलन खेतीबाड़ी का मुख्य केंद्र है और मशरूम सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां एग्रो इंडस्ट्री लगाने की बात केंद्र सरकार करती रही है। लेकिन उसे भी आज तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र में यदि सांसद लोगों के सवाल सही ढंग से उठाते तो क्षेत्र को साहूलियतें मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह सफल नहीं हुए हैं। इस मौके पर सोलन के विधायक धनी राम शांडिल ने कहा कि कांग्रेस सौ दिन का विशेष अभियान चला रही है। जिसमें सांसद की नाकामियों को उजागर किया जाएगा। इन नाकामियों को कांग्रेस पदाधिकारी आम लोगों तक लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सांसद की कारगुजारियों को पता गोद लिए हुए गांव के विकास से ही लग जाएगा। शिमला संसदीय क्षेत्र में जगजीतनगर को गोद लिया गया था। लेकिन उसकी हालत आज तक नहीं सुधर पाई है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी, शिवदत्त ठाकुर व मुकेश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।


सांसद की जवाबदेही जनता के प्रति : विरेंद्र कश्यप
सांसद विरेंद्र कश्यप का कहना है कि उन्हें कांग्रेसियों को कार्यों का जवाब देने की जरूरत नहीं है। आम लोग जानते हैं कि क्या कार्य हो रहे हैं। वे अपने कार्यों का जवाब लोगों को देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास कार्य करवाए हैं जिससे लोग अवगत हैं। कांग्रेसी राजनीतिक लाभ लेने और अवसर भुनाने के लिए ऐसे आयोजन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed