{"_id":"5fe4cb0b8ebc3e419f6b977a","slug":"300-given-chemotherapy-in-regional-hospital-solan-solan-news-sml3555249164","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में अब तक 300 मरीजों की हुई कीमोथेरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में अब तक 300 मरीजों की हुई कीमोथेरेपी
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कैंसर से पीड़ित मरीज कीमोथेरेपी का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। यह सुविधा मरीजों को निरंतर दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक पिछले दो वर्षों में कैंसर से पीड़ित 300 से ज्यादा मरीज सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। सोलन अस्पताल में सुविधा मिलने से मरीजों-तीमारदारों को चंडीगढ़ व शिमला जाने से निजात मिल रही है।
वहीं परिजनों को कम आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सोलन अस्पताल में 26 जनवरी में कीमोथेरेपी यूनिट का शुभारंभ किया था। तब से लेकर अब तक मरीजों को यहीं पर उपचार दिया जा रहा है। हजारों की ओपीडी वाले अस्पताल में कैंसर से पीड़ित मरीज भी शामिल रहते हैं जिन्हें कैंसर यूनिट में बेहतर उपचार की सुविधा दी जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों को तैनात किया है। उधर, सीएमओ डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि अस्पताल में कीमोथेरेपी करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। अब तक सैकड़ों मरीज सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। बताया कि दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सुविधा का लाभ मिल रहा है।