फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   3 patients found TB positive during screening in Solan hospital

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में स्क्रीनिंग में तीन टीबी से संक्रमित, इलाज शुरू

Sun, 27 Nov 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में टीबी स्क्रीनिंग के दौरान तीन मरीज संक्रमित निकले हैं। महकमे ने इन मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। हैरत की बात यह है कि ये मरीज अस्पताल में किसी अन्य बीमारी को लेकर पहुंचे थे।
जब ओपीडी में चिकित्सकों ने टीबी स्क्रीनिंग की तो मरीजों में टीबी का संदेह हुआ। इसके बाद टीबी जांच करवाई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टीबी की स्क्रीनिंग के बाद ओपीडी में अन्य उपचार इन मरीजों को दिया है। अब अन्य बीमारी के साथ इन्हें टीबी की दवा भी दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला भर के अस्पतालों में आने वाले हरेक मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग आदेशों के बाद शुरू हो गई है। क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत महकमे ने प्रदेश भर से नई मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों के काउंटर पर पर्ची बनाने के बाद टीबी स्क्रीनिंग की स्टैंप लगाई जा रही है। इसके बाद मरीज को ओपीडी में भेजा जा रहा है। ओपीडी में मरीजों का उपचार से पहले चिकित्सक टीबी की स्क्रीनिंग करेगा।
इस दौरान यदि कोई मरीज को लंबे समय से संबंधित लक्षणों से पीड़ित है तो उसकी टीबी जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने 2024 में प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए कमर कसी हुई है।
घर-द्वार पर टीबी की जांच के बाद अस्पतालों की प्रत्येक ओपीडी में मरीजों को जानकारी देना अनिवार्य है। इसी के साथ भर्ती मरीजों का भी रिकॉड रखा जा रहा है।

दूसरी बीमारी का इलाज करवाने आए थे मरीज
अस्पताल में टीबी स्क्रीनिंग की जा रही है। ऐसे में तीन मरीज टीबी पॉजिटिव निकले हैं। ये वे मरीज हैं जो अस्पताल में दूसरी बीमारी का इलाज करवाने आए थे। स्क्रीनिंग के दौरान टीबी का संदेह हुआ और टेस्ट करवाया गया। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
डॉ. एलएल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed