{"_id":"6af1bd645dd94ee08907624b","slug":"25-people-sustained-burns-from-firecrackers-in-the-district-solan-news-c-176-1-sln1013-184056-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में पटाखों से 25 लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में पटाखों से 25 लोग झुलसे
विज्ञापन
छह के हाथ झुलसे और चार की आंखों में लगी चोट
दिवाली को लेकर हाई अलर्ट पर था अस्पताल का स्टाफ
रातभर टीम रही मुस्तैद, बीते वर्षों के मुकाबले मामले कम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान असावधानी कई लोगों पर भारी पड़ गई। पटाखों के बारूद और चिंगारी से झुलसने और घायल होने के करीब 25 मामले जिले के अस्पतालों में पहुंचे। गनीमत रही कि समय पर उपचार मिलने से सभी को राहत मिली।
दिवाली की रात क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आतिशबाजी से घायल होने के 10 मामले दर्ज किए गए। इनमें छह लोगों के हाथ पटाखे चलाते समय झुलस गए, जबकि चार लोगों की आंखों में बारूद और चिंगारी गिरने से चोटें आईं। इनमें एक गंभीर मरीज को बेहतर उपचार के लिए उच्च संस्थान रेफर करना पड़ा, जबकि तीन अन्य को ओपीडी में नेत्र विशेषज्ञों से जांच करवाने की सलाह देकर घर भेज दिया गया।
इसके अलावा बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र और जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी आतिशबाजी से घायल होने के मामले पहुंचे। बद्दी में एक बच्चे की जेब में पटाखा फटने से उसके घायल होने का मामला सामने आया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले इस बार पटाखों से झुलसने के मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है। इससे कुल मिलाकर त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
हाई अलर्ट पर रहा स्वास्थ्य विभाग
दीपावली पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन ने एक सप्ताह पहले ही विशेष डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीमें गठित कर दी थीं। इसके साथ ही अस्पतालों में जलने और प्राथमिक उपचार से जुड़ी जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक भी सुनिश्चित किया गया था। इसके चलते रातभर मुस्तैद रही स्वास्थ्य टीमों ने घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध करवाया।
विभाग की ओर से दिवाली की रात जलने और चोट लगने के मामलों से निपटने के लिए पहले ही पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। अधिकांश मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। अस्पतालों को एहतियात के तौर पर अब भी अलर्ट पर रखा गया है।
- डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन