फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   25 crores in 10 years by the Prime Minister To bring people out of poverty: Srikant...

प्रधानमंत्री ने 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकाले : श्रीकांत

Fri, 05 Apr 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
25 crores in 10 years by the Prime Minister

To bring people out of poverty: Srikant...
नालागढ़ में भाजपा की बैठक में मौजूद लोग। संवाद
हिमाचल चुनाव प्रभारी ने ली नालागढ़ भाजपा मंडल की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/नालागढ़। भाजपा के हिमाचल चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने नालागढ़ मंडल के कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल बेमिसाल रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरे विश्व में बजा और भारत विश्व गुरु के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में सुशासन के माध्यम से 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाले हैं। पीएम उज्ज्वला योजना के तहत धुंआ रहित रसोई के लक्ष्य को साधा गया है, देश में 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन बांटे गए।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन से 14 करोड़ ग्रामीण परिवारों को लाभ हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन में 12 करोड़ शौचालय, बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने का काम किया गया है। उनके साथ इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, प्रदेश सचिव मनीष चौहान, जिला अध्यक्ष रतनपाल सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, लखविंदर राणा, केएल ठाकुर और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed