फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में रोगी कल्याण समिति की बैठक से नदारद रहे अधिकारी, नोटिस जारी करने का फैसला

परवाणू में रोगी कल्याण समिति की बैठक से नदारद रहे अधिकारी, नोटिस जारी करने का फैसला

Sat, 16 Feb 2019 06:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में आरकेएस की बैठक से अधिकारी नदारद, भेजेंगे नोटिस
विज्ञापन

रोगियों की सुविधा के लिए बुलाई बैठक में भेजे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, महज सात लोग रहे उपस्थित
आरकेएस की बैठक से मनोनीत सदस्यों ने भी किया किनारा
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। रोगी कल्याण समिति परवाणू की बैठक से अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर शनिवार को परवाणू में हंगामा हो गया। अधिकारियों के गैरहाजिर रहने से कोरम बमुश्किल पूरा हो पाया। रोगियों के कल्याण के अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई बैठक से एक दो को छोड़ कर बाकी सभी विभागों के अधिकारी नदारद रहे। आलम यह था कि एक विभाग ने तो सहायक आयुक्त परवाणू एसपी जसवाल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भेज दिया। सहायक आयुक्त एसपी जसवाल ने अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दे दिए। जिस समय सहायक आयुक्त बैठक लेने पहुंचे, उस समय महज सात लोग ही बैठक में मौजूद थे। रोगी कल्याण समिति की बैठक शनिवार सुबह साढ़े दस बजे बुलाई गई थी। सहायक आयुक्त परवाणू एसपी जसवाल लगभग 11 बजे बैठक लेने पहुंचे तो वहां महज सात लोग थे। इनमें नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, ईएसआई अस्पताल के प्रभारी डॉ. विनोद कपिल, जिला परिषद सदस्य अजय कंवर, ब्लॉक समिति सदस्य हेमंत गिल, डॉ. कविता, स्वास्थ्य विभाग, हिमुडा व बीडीओ कार्यालय के अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा अन्य सभी विभागों के अधिकारों मीटिंग से नदारद थे। रोगी कल्याण समिति में सरकारी सदस्यों के साथ साथ गैर सरकारी सदस्यों को भी मनोनीत किया जाता है। लेकिन सरकारी सदस्यों के साथ साथ मनोनीत सदस्य भी इस अहम बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक में रोगियों के कल्याण से जुड़े कई मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में जहां पिछली गतिविधियों का लेखा जोखा रखा गया। वहीं अस्पताल में कई जरुरी उपकरणों व अन्य सामान को खरीदने की हाउस ने मंजूरी दी।

अनुपस्थित अधिकारियों को भेजे जाएंगे नोटिस
सहायक आयुक्त परवाणू एसपी जसवाल का कहना है की अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। लोगों के स्वास्थ्य से ऊपर कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मीटिंग से अनुपस्थित रहे अधिकारियों को नोटिस भेज कर जवाब मांगेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed