फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   स्वाईन फ्लू से संभावित 3 और मरीज पहुंचे क्षेत्रीय अस्पताल, जांच के लिए सैंपल भेजे कसौली

स्वाईन फ्लू से संभावित 3 और मरीज पहुंचे क्षेत्रीय अस्पताल, जांच के लिए सैंपल भेजे कसौली

Thu, 14 Feb 2019 07:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के तीन संभावितों के सैंपल जांच के लिए कसौली भेजे
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पहुंचे मरीज, लोगों में बढ़ी दहशत, मास्क का ले रहे सहारा
अब तक 13 मामले आ चुके हैं पॉजिटिव, एक की हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिले में स्वाइन फ्लू तेजी से पांव पसार रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल में स्वाइन फ्लू से संभावित तीन और मरीज अस्पताल में पहुंचे हैं। हालांकि इन मरीज स्वाइन फ्लू से ग्रस्त हैं या नहीं, इसका खुलासा ऐलीजा टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। इससे अन्य लोगों में भी दहशत का माहौल बढ़ता जा रहा है। इन मरीजों के सैंपल कसौली भेजे गए हैं। मरीज की रिपोर्ट पोजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर जा रही है। इसमें परिवार और अन्य नजदीकी रिश्तेदारों में स्वाइन फ्लू के लक्षणों की जांच की जा रही है।
जिले से अभी तक 13 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद स्वास्थय विभाग और ज्यादा अलर्ट हो चुका है। अब तक सोलन में एक रोगी की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। अस्पताल से रोजाना संभावित मरीजों के 3-4 सैंपल कसौली लैब में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। एलीजा टेस्ट की सुविधा शिमला और कसौली में ही है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के अलावा सभी ब्लॉक में दवाइयों के साथ सिरप और कैप्सूल हैं। यदि किसी में लक्षण पाए जाते हैं तो दवाई दी जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रखी है नजर : गुप्ता
जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू पर नजर रख रहा है।अस्पताल के साथ सभी ब्लॉकों में स्वाइन फ्लू से लड़ने के लिए दवाइयां, सिरप और कैप्सूल उपलब्ध हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन मरीजों के सैंपल जांच के लिए कसौली भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क लगाकर निकल रहे लोग
स्वाइन फ्लू का खौफ सोलन शहर में इतना बढ़ चुका है कि अब लोगों ने एहतियातन इस बीमारी से बचने के लिए मास्क का सहारा लेना शुरू कर दिया है। लोगों को बाजार में मास्क लगाकर घूमते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed